फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dealers' objection to collector rate hike rejected, new rates from tomorrow

Yamuna Nagar News: कलेक्टर रेट बढ़ोतरी पर डीलरों की आपत्ति खारिज, नई दरें कल से

Tue, 31 Mar 2026 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 31 Mar 2026 03:53 AM IST
विज्ञापन
Dealers' objection to collector rate hike rejected, new rates from tomorrow
जगाधरी तहसील में सोमवार को रजिस्टरी कराने के लिए लगी भीड़। संवाद
यमुनानगर। जिले में जमीन के कलेक्टर रेट में 15 से 75 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव अब लागू होने की कगार पर है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में आई आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के बाद प्रॉपर्टी डीलरों को स्पष्ट कर दिया है कि नए कलेक्टर रेट एक अप्रैल से ही प्रभावी होंगे।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह 10 बजे तक आपत्तियां और सुझाव देने की समय सीमा तय की गई थी। इसके बाद शाम को जिला सचिवालय में उपायुक्त प्रीति की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें एसडीएम, राजस्व विभाग के अधिकारी और प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रस्तावित दरों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन की ओर से प्रधान बिरेंद्र वधावन, उपप्रधान मनोज पंजेटा और अनिल गोयल ने प्रशासन के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर रेट में वृद्धि से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, इसलिए इसे लागू न किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा बढ़ाने की भी मांग की, यह तर्क देते हुए कि लोगों को पर्याप्त समय नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन ने दोनों मांगों को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई है और निर्धारित समय में ही निर्णय लिया जाएगा। ऐसे में अब तय हो गया है कि नए कलेक्टर रेट एक अप्रैल से लागू होंगे। माना जा रहा है कि प्रस्तावित दरों को लेकर बहुत कम आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह मानी जा रही है कि लोगों को समय पर सूचना नहीं मिल सकी। शनिवार को प्रस्तावित रेट प्रशासन की वेबसाइट पर अपलोड किए गए, जबकि रविवार को अखबारों में इसकी जानकारी प्रकाशित हुई। रविवार को सरकारी कार्यालय और तहसील बंद रहने के कारण लोग अपनी आपत्तियां दर्ज नहीं करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed