फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Deal with America is not in the interest of farmers: Brijesh

अमेरिका से डील किसानों के हित में नहीं : बृजेश

Mon, 23 Feb 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 23 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Deal with America is not in the interest of farmers: Brijesh
सद्भाव यात्रा के दौरान पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। कांग्रेस की सद्भाव यात्रा 141वें दिन रविवार को रादौर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर गई। कांग्रेस के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा का कार्यकर्ताओं ने गांव नंदपुरा पहुंचने पर स्वागत किया। पूर्व सांसद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की अमेरिका से ट्रेड डील से भारतीय कृषि क्षेत्र विदेशी कंपनियों के लिए खुल जाएंगे, जो किसानों के हित में नहीं है।
यात्रा नंदपुरा से धौडंग, जुब्बल, कांजनु, अलाहर, लक्सीबांस, बरसान व करतारपुरा में पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर नेताओं का स्वागत किया। बृजेश सिंह ने कहा कि अमेरिकी किसानों को भारी सब्सिडी मिलती है, जबकि भारतीय किसान पहले ही लागत व बाजार की मार झेल रहे हैं। यदि आयात पर टैक्स व अन्य प्रतिबंध हटाए तो देश के किसान प्रतिस्पर्धा में पिछड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही, जिससे किसानों में चिंता बढ़ रही है। उन्होंने सरकार पर बांटों और राज करो की राजनीति अपनाए हुए है। उन्होंने मुजफ्फरनगर व अन्य घटनाओं पर कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए सामाजिक ताना-बाना कमजोर किया गया। यह यात्रा चुनावी लाभ के लिए नहीं, बल्कि संगठन व विचारधारा की मजबूती के लिए निकाली जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लंबी है, जिसे सड़क से लेकर संसद तक लड़ना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है और कई पुराने कार्यकर्ता फिर से सक्रिय हो गए हैं। किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अधिवक्ता साहिब सिंह गुर्जर ने अपने समर्थकों के साथ संगठन के कार्यालय धौडंग पर यात्रा में शामिल लोगों का का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed