फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Deadly attack on liquor contractor with hammers and rods, broke legs and arms

स्कूल से बेटी को लेने आए शराब ठेकेदार पर हथौड़ों व रॉड से जानलेवा हमला, टांगे व बाजू तोड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on liquor contractor with hammers and rods, broke legs and arms
जगाधरी। सेंट थॉमस स्कूल में ढाई साल की बेटी को लेने आए शराब ठेकेदार पंजेटो निवासी अमित शर्मा पर सात-आठ युवकों ने हथौड़ों व रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। शहर के सबसे व्यस्त मार्ग सिविल लाइन पर हुए इस हमले में हमलावरों ने ठेकेदार को बुरी तरह से पीटकर उसकी बाजू और टांगे तोड़ दी। आरोपियों ने उसकी कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पंजेटो निवासी अमित शर्मा उर्फ मीता ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अंग्रेजी और देशी शराब के जोन नंबर 23 का ठेकेदार है। उसकी ढाई साल की बेटी जगाधरी के सेंट थॉमस स्कूल में पढ़ती है। शुक्रवार को वह अपनी बेटी को लेने उसके स्कूल आया था। करीब 11 बजकर 50 मिनट पर वह सेंट थॉमस स्कूल के गेट के सामने पहुंचा। इस दौरान कार से पहुंचे दो युवकों ने उसको कार से बाहर निकाल लिया और उस पर हथौड़ों और रॉड से हमला कर दिया। जब उसने आरोपियों से उनके बारे में पूछा तो उन्होंने अपनी पहचान खानवन निवासी मनजोत व सरदेहड़ी निवासी विगेश के रूप में बताई। इसके बाद दो कारों में सवार छह युवक वहां पहुंचे। सभी के हाथ में लोहे की रॉड थी। उन्होंने उसे कार से घसीटकर सड़क पर बैठा दिया। इसके बाद हमलावरों ने उसकी टांगों और बाजुओं पर वार करने शुरू कर दिए। आरोपी मनजोत ने उसे जान से मारने की नीयत से उस के सिर पर हथौड़े से वार किया, लेकिन उसने अपनी बाजू और हाथ से सिर को बचा लिया। हथौड़ा उसकी दाहिनी बाजू पर लगा और उसकी बाजू टूट गई। पुलिस ने मामले में खारवन निवासी मनजोत, अंबाला के गांव सरदेहड़ी निवासी विगेश, पांडो निवासी मन्नी जाट, झिंवरेहड़ी निवासी कर्ण गिल को नामजद करते हुए 3-4 अन्य पर हत्या के प्रयास में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
सिविल रोड पर सरेआम की गई शराब ठेकेदार की पिटाई के करीब एक घंटे बाद थाना शहर जगाधरी निरीक्षक सुभाष चंद पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके से एक कार व उसमें रखी छह सात रॉड बरामद की। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद निजी अस्पताल पहुंचकर घायल मोहित का हाल जाना और उसके बयान दर्ज किए। जिसमें उसने आरोपियों से किसी प्रकार की रंजिश नहीं होने की बात कही। उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के साथ लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कॉमेंट करते हुए शहरवासियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए। क्योंकि कुछ दिन पहले ही जगाधरी में कुछ बदमाशों ने गोली मारकर जानू वाल्मीकि की हत्या कर दी थी। जबकि उसके तीन साथी घायल हुए थे। इस दौरान लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सेंट थॉमस स्कूल के सामने शराब ठेकेदार से मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायल के बयान पर चार लोगों को नामजद करते हुए चार अन्य पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
- सुभाष चंद, प्रभारी, थाना शहर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed