फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Deadly attack after entering the house, left bleeding

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर जानलेवा हमला, किया लहूलुहान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack after entering the house, left bleeding
- मामूली विवाद के चलते कप्तान माजरी गांव में हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। कप्तान माजरी गांव में मामूली विवाद को लेकर घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला करके बाप-बेटे को बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल संजीव कुमार के बयानों पर पुलिस ने घर में घुसकर हमला करने के आरोप में 10 नामजद समेत 12-15 के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
संजीव ने बताया कि 14 अप्रैल को उनके गांव में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाने के बाद रात को भंडारे का आयोजन था। रात को वह अपने छोटे भाई मनीष के साथ भंडारा खाना खाने गया तो मनीष की पत्नी कमलेश भंडारे में गांव की महिलाओं के साथ बैठी थी।
विज्ञापन

कुछ देर के बाद जब कमलेश घर पर पहुंची तो मनीष ने देर से आने व भंडारे में अकेली जाने का कारण पूछा। इसी बात को लेकर कमलेश भड़क गई और मनीष के साथ बहस करने लगी। उसके बाद कमलेश ने रात को ही अपने मायके पक्ष को फोन करके बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रात को ही उसके घर पर कमलेश का ताया निरंजन दास व उसका बेटा लवली, कमलेश के भाई अमन, बलजीत, रोहित, सुक्खी व उसके जीजा जोंटी, सोंटी व कुलदीप व कुलदीप की पत्नी सुरेंद्र कौर के अलावा 12-15 अन्य युवक घर में घुस गए। इस दौरान संजीव व उसका पिता ओमप्रकाश घर के आंगन में सोए हुए थे।
संजीव का आरोप है कि जब तक वह कुछ समझ पाता कमलेश के भाई लवली व अमन ने लोहे की रॉड से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर में चोटें लगने के कारण वह बुरी तरह से लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। लहूलुहान की अवस्था में नीचे गिरने के बाद भी आरोपियों सुक्खी, रोहित, जोंटी, सोंटी व कुलदीप ने डंडों-बिंडों से हमला किया। इस हमले में उसका पिता ओमप्रकाश भी बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।

उसके बाद हमलावर उन्हें मृत समझ कर मौके से फरार हो गए। परिजनों द्वारा घायलावस्था में दोनों को साढौरा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद यमुनानगर के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जांच अधिकारी तरसेम ने बताया कि घायल संजीव के बयानों पर निरंजन दास, लवली, अमन, बलजीत, रोहित, सुक्खी, जोंटी, सोंटी, कुलदीप व सुरेंद्र कौर के अलावा अन्य के विरुद्ध केस दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed