फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dead body recovered after three days immersed in magnification canal

आवर्धन नहर में डूबे युवक का तीन दिन बाद शव बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dead body recovered after three days immersed in magnification canal
(यमुनानगर) जठलाना। आवर्धन नहर में फिसलकर लापता हुए अलाहर गांव के 28 वर्षीय युवक का शव शनिवार की सुबह 6 बजे ठसका पावर प्लांट से बरामद हो गया है। पानी में उतरा रहे शव को पुलिस ने नहर से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से अलाहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। युवक अविवाहित था और एक कंपनी में कार्य करता था। बुधवार शाम को संजीव कुमार आवर्धन नहर में हाथ पैर धोने के लिए गया था। तभी वह अचानक फिसलकर नहर में बह गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने युवक की गोताखोरों व किश्ती से नहर में लगातार तीन दिन तक खोज करने के लिए अभियान चलाया। इसके बाद शनिवार की सुबह युवक का शव आवर्धन नहर के ठसका पावर प्लांट से बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed