{"_id":"643efdf466d4d8d2ca061886","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-the-reason-being-told-for-love-affair-yamuna-nagar-news-c-18-1-95695-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग को बताई जा रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग को बताई जा रही वजह
Wed, 19 Apr 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र की रूपनगर कालोनी में 20 वर्षीय सूरज का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत करार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
परिजनों ने बताया कि सूरज फैक्टरी में कार्य करता था। वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। उसका किसी से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने परेशान होकर आत्महत्या की। थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी परिवार के लोगों ने बयान नहीं दिए हैं। उनके बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।