{"_id":"6866daaa6fabac90c3075e6f","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-a-drain-murder-alleged-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-140239-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नाले से मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नाले से मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
Fri, 04 Jul 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर (यमुनानगर)। पैंसल गांव के तीन दिन से लापता 28 वर्षीय युवक कुलदीप का शव चाहड़वाला गांव के पास नाले से मिला है। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर फोन चोरी करने के शक में उसकी डंडों से पीटकर हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा किया और शव उठाने से मना कर दिया। बाद में डीएसपी व मौजिज लोगों ने परिजनों को समझाकर शांत किया।
पैंसल निवासी मंजीत कौर ने बताया कि उसका भाई 28 वर्षीय कुलदीप अविवाहित था। वह मेहनत मजदूरी करता था। वह मारवा कला गांव निवासी एक व्यक्ति के पास काम करता था। वह व्यक्ति लेंटर डालने व शटरिंग का काम करता है। सोमवार को कुलदीप मजदूरी करने उसके पास मारवा कलां गया था। लेकिन रात तक घर वापस नहीं आया।
मंजीत कौर ने बताया कि सोमवार शाम को वह घर पर थी। तभी वह व्यक्ति कुछ अन्य लोगों के साथ उनके घर आया था। उन्होंने कहा था कि कुलदीप ने उसका फोन चोरी किया है। मैं उसे जान से मार दूंगा। आरोपियों ने उसके भाई को जान से मारने की बात कही। मंजीत कौर ने कहा कि उस समय उसने आरोपी से कहा था कि जब कुलदीप घर आ जाएगा वह उससे बात करेगी।
विज्ञापन
आपका फोन यदि कुलदीप के पास हुआ तो वापस दिला देंगी। वह बहुत गुस्से में था और बार बार कुलदीप को जान से मारने की धमकी दे रहा था। परिजनों ने बताया कि गांव के किसी व्यक्ति ने उनको बताया कि कुलदीप को कुछ आदमी नाले के पास डंडों से पीट रहे थे। मंजीत कौर का आरोप है कि उसके भाई कुलदीप को आरोपी व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मारपीट कर हत्या की और उसके शव को नाले में फेंक दिया।
बुधवार को कुलदीप का शव लोगों ने नाले में पड़ा हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। वहां डॉक्टर के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शव उठाने से मना कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। डीएसपी हरविंद्र सिंह व थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने परिजनों को समझाकर मामला शांत किया।