{"_id":"68055270c8ab1642960440dc","slug":"dead-body-of-a-youth-drowned-in-a-canal-was-found-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-136482-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नहर में डूबे युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नहर में डूबे युवक का मिला शव
विज्ञापन
यमुनानगर। फतेहगढ़ स्थित पश्चिमी यमुना नहर में डूबे कैंप निवासी 22 वर्षीय सोनू का रविवार काे शव बरामद हो गया। करनाल से आए गोताखोर प्रगट सिंह ने उसके शव को लापरा के पास से बरामद किया। वीरवार काे सोनू अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान उसने पुल से नहर में छलांग लगा दी। जिससे वह नीचे डूब गया। ऐसा अंदेशा था कि उसका सिर किसी पत्थर में लग गया होगा, क्योंकि स्वजन के अनुसार वह तैरना जानता था। जिसके बाद से ही गोताखोर उसके शव की तलाश कर रहे थे। रविवार को करनाल के गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और सर्चिंग की। कई घंटे की सर्चिंग के बाद उसका शव लापरा के पास से बरामद हो गया।
100 रुपये का पेट्रोल डलवाकर गए थे
घटना के दिन सोनू के दोस्त प्रिंस ने बताया था कि उसके दोस्त ने कहा फतेहगढ़ नहाने के लिए चलते हैं। इस पर उन्हाेंने बाइक में 100 रुपये का पेट्रोल डलवाकर यहां पहुंच गए। प्रिंस ने कहा वे सभी नहर में किनारे नहा रहे थे, इस पर सोनू ने कहा कि उसे थोड़ा बहुत तैरना आता है इसके बाद वह नहर के थोड़ा अंदर तक नहाने के लिए चला गया और पानी के बहाव में वह डूब गया था।