फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dead body of a young man drowned in the canal was found from the canal in Indri while pouring the flour of fish

मछलियों का आटा डालते समय नहर में डूबे युवक का इंद्री में नहर से मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man drowned in the canal was found from the canal in Indri while pouring the flour of fish
यमुनानगर। हमीदा हेड के पास मंगलवार देर शाम मछलियों को आटा डालने हुए डूबे पुराना हमीदा निवासी विनय का शव वीरवार को पश्चिमी यमुना नहर में इंद्री के पास से बरामद कर लिया गया। गोताखोर राजीव व परगट सिंह ने उसके शव को नहर से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
विज्ञापन

हमीदा चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि हमीदा निवासी विपिन मित्तल (24) मंगलवार शाम को बाइक पर मछलियों का आटा डालने हमीदा हेड पर आया था। उसने बाइक हमीदा हेड पर खड़ी की। इसके बाद वह मछलियों को आटा डालने लगा। जब युवक नहर किनारे खड़ा होकर मछलियों को आटा डाल रहा था तो वह अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया था। इसके बाद वह नहर के पानी में बह गया था। वीरवार को उसका शव इंद्री के पास से पश्चिमी यमुना नहर से बरामद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed