फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   dead body found in western yamuna canal

पश्चिमी यमुना नहर से मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
dead body found in western yamuna canal
यमुनानगर। जमुना गली की तरफ से नजदीक रेलवे स्टेशन पुल के पास से लगभग 38 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन गोताखोर राजीव कुमार के मुताबिक उसे किसी ने शव के बहकर आने की सूचना दी। इसके बाद वह तुरंत वहां पहुंचा और शव को बाहर निकाला। हमीदा चौकी इंचार्ज शमसेर सिंह ने बताया कि शव को निकाला गया है, लेकिन यह काफी सड़ी गली हालत में है। देखने में करीब 38 वर्षीय व्यक्ति लग रहा है। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन

मृतक अभिषेक व जाहिद साथियों के साथ यमुना नदी में गए थे नहाने
यमुनानगर। बीती रात गांव टापू कमालपुर के पास यमुना नदी में डूबे मंडौली निवासी अभिषेक (20) व जाहिद (16) के शवों का शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। गोताखोर राजीव कुमार ने काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव को बाहर निकाला था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है मृतक अभिषेक पेंट का कार्य करता था। जबकि जाहिद कक्षा आठ का छात्र था। मृतक जाहिद के मामा इमाम ने बताया कि उसका भांजे सहित पांच-छह युवक नहाने के लिए टापू कमालपुर गए थे। यहां सभी नहाने के लिए नदी में उतर गए। उनके अन्य साथी नहाकर बाहर निकल गए, जबकि अभिषेक वहीं पर फंस गया। उसे बचाने के लिए जाहिद ने नदी में छलांग लगा दी लेकिन उसे बचाने के चक्कर में जाहिद भी फंस गया और दोनों पानी के बहाव में आगे की तरफ बह गए और डूब गए। इसके बाद परिजन व गांववालों को उनके डूबने की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और वे मौके पर पहुंचे। बुधवार रात को गोताखोर राजीव कुमार ने दोनों के शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed