{"_id":"690cff579fff880ad206f469","slug":"dc-went-to-see-the-footage-and-found-the-cameras-faulty-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-146428-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फुटेज देखने पहुंचे डीसी को खराब मिले कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फुटेज देखने पहुंचे डीसी को खराब मिले कैमरे
Fri, 07 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतापनगर। बस अड्डे में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। इसका पता उस समय चला जब हादसे के बाद जानकारी लेने डीसी पार्थ गुप्ता व एसपी कमलदीप गोयल पहुंचे।
डीसी ने अड्डा प्रभारी को हादसे की सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा तो प्रभारी ने बताया कि कैमरे खराब हैं। इस पर डीसी ने इंचार्ज व कर्मचारियों को फटकार लगाई और तुरंत कैमरे ठीक करने के आदेश दिए।
कैमरे खराब होने से सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। हर दिन सैकड़ों यात्री इस अड्डे से बस पकड़ते हैं, लेकिन व्यवस्था शून्य है। बस स्टैंड पर यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। अब यह कैमरे शोपीस बनकर रह गए हैं। लोगों ने बताया कि काफी समय से कैमरे खराब है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संवाद