{"_id":"865f5f70495a18c040e1e7cc2a89a3dd","slug":"dc-sir-the-officer-go-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी साहब! जांच के नाम पर खानापूर्ति कर गए अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी साहब! जांच के नाम पर खानापूर्ति कर गए अधिकारी
यमुनानगर
Updated Tue, 13 May 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना हमीदा के लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन न मिलने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को एक क्षेत्र के सैकड़ों लोग डीसी को विभागीय अधिकारियाें की शिकायत करने पहुंचे। डीसी ने लोगाें से मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
डीसी को दी शिकायत में पुराना हमीदा के मोहम्मद इकबाल, फतेह सिंह गिल, अश्वनी शर्मा, कुसुम, फरीदा, शारदा, इसरान, सावित्री, राम किशोरी, ज्ञान देवी, राजू, हसीना ने बताया कि क्षेत्र के सैकड़ों घरों में चार माह से खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन नहीं दिया गया है, जबकि कुछ जगहाें पर इस अधिनियम के तहत राशन वितरित किया जा रहा है। उनका आरोप है कि डिपो होल्डर और संबंधित विभाग के अधिकारी योजना में घोटाला कर रहे हैं।
उन्होंने शिकायत में बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से डिपो होल्डरों और पीएचएच कोर्डों की जांच के नाम पर महज खानापूर्ति की गई।
उन्होंने बताया कि विभाग के चार अधिकारी डिपो होल्डरों और पीएचएच कार्डों की सही प्रकार से जांच करने के स्थान पर तीन घंटे में खानापूर्ति कर चले गए। निवासियाें ने डीसी से मांग की कि मामले की जांच विजिलेंस विभाग को सौंपी जाए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो। मौके पर नीलम, सीमा, गुलशन, सुरेश, शांति, महावीर, बिमला, दर्शना मौजूद रहे।
विज्ञापन
राशन के लिए डेढ़ घंटा रखा था हाईवे जाम
बता दें कि इससे पूर्व पुराना हमीदा के लोगों ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चार माह का राशन न मिलने के रोष में 4 मई को एनएच-73 कुरुक्षेत्र-सहारनपुर मार्ग को हमीदा में डेढ़ घंटा जाम कर प्रदर्शन किया था। साथ ही तीन सप्ताह के भीतर दो बार डीसी से मामले में कार्रवाई को लेकर गुहार लगा चुके हैं।