{"_id":"67e46d7727cec3a8440c2801","slug":"dc-reached-rekhas-village-to-see-soya-paneer-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-135149-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सोया पनीर देखने रेखा के गांव पहुंचे डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सोया पनीर देखने रेखा के गांव पहुंचे डीसी
Thu, 27 Mar 2025 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बिलासपुर खंड गांव मिल्क खास की रेखा रानी ने सोया पनीर का व्यवसाय शुरू किया। बुधवार को उपायुक्त पार्थ गुप्ता ग्रामीण उद्यमी रेखा रानी के सोया पनीर के व्यवसाय देखने के लिए उनके गांव मिल्क खास में पहुंचे।
महिला स्वयं सहायता समूह की रेखा रानी ने उपायुक्त को बताया कि उन्होंने अपना सोया पनीर का व्यवसाय फरवरी 2022 में शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन की तरफ से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर सोयाबीन द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट जैसे कि सोया टोफू, सोया टोफू मसाला, सोया पनीर सोया मिल्क फ्लेवर (कॉफी), सोया सूजी, सोया आटा, दही व लस्सी का कार्य शुरू किया। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने रेखा रानी को सोया पनीर के व्यवसाय के लिए 18 लाख रुपये का ऋण दिया जिसमें 6 लाख 75 हजार की सब्सिडी दी गई।
इस व्यवसाय से उनकी आय प्रति महिना 40 हजार से 50 हजार रुपये तक की हो जाती है। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सभी महिलाओं को कैंडल मेकिंग, ब्यूटी पार्लर, सिलाई, आर्टिफिशियल जवैलरी, फास्ट फूड, कम्प्यूटर का आरएसईटीआई, पीएनबी बैंक के द्वारा प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अन्य महिलाओं को इसके साथ जोड़ने के लिए भी प्रेरित किया ताकि महिलाएं स्वावलम्ब की दिशा में आगे बढ़ सकें और आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें। इस अवसर पर एसडीएम जसपाल सिंह गिल, सरपंच मिल्क खास निशा रानी, सरपंच प्रतिनिधि विक्की, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के देवेन्द्र शर्मा, तुलसी राम, चमन लाल, गुरमेल, करनैल सिंह, जसबीर सिंह, पवन कुमार, रिंकू, राजा इत्यादि अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।