{"_id":"67cf373f92a40951100dd367","slug":"dc-inspected-the-place-where-the-tower-was-to-be-installed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-134388-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टावर लगाने की जगह का डीसी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टावर लगाने की जगह का डीसी ने किया निरीक्षण
Tue, 11 Mar 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता ने अधिकारियों के साथ गांव मंडेबर व सुढल के खेतों में पावर ग्रिड द्वारा लगाए जाने वाले बिजली के टावर के स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने किसानों से भी बातचीत की। किसानों ने उन्हें टावर लगाने से फसलों को होने वाले नुकसान और पेड़ काटने व जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिए जाने की बात बताई।
डीसी ने बताया कि किसानों की मांग थी कि पावर ग्रिड द्वारा बिजली की लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। जो ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत बिजली की लाइन बिछाई जा रही है, उसमें किसानों के मुआवजे की मांग के संबंध में संबंधित किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। गांव सुढल में जाकर गांव के बारे में जानकारी ली और उपस्थित किसानों से बातचीत की।
इस मामले को जल्द सुलझाने की बात डीसी ने कही। इस पर डीसी ने भरोसा दिया कि मामले का जल्द निपटारा किया जाएगा। इस मौके पर जगाधरी के एसडीएम सोनू राम, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार, नायब तहसीलदार अमित कुमार, पावर ग्रिड के अधिकारी, किसान नेता हरपाल सिंह सुढल, मंदीप रोड़ छप्पर सहित अन्य किसान मौजूद रहे।