फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dairy operator met the minister, demand to shift out the dairies running in the residential colonies

मंत्री से मिले डेयरी संचालक, रिहाशी कॉलोनियों में चल रही डेयरियों को बाहर शिफ्ट करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dairy operator met the minister, demand to shift out the dairies running in the residential colonies
यमुनानगर। कैल, दड़वा, औरंगाबाद व रायपुर डेयरी कांप्लेक्स में पशु डेयरी चलाने वाले लोग डेयरी यूनियन यमुनानगर जगाधरी के बैनर तले लघु सचिवालय में शहरी एवं स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से मिले। उन्होंने मंत्री को बताया कि शहर की रिहायशी कॉलोनियों में सैकड़ों की संख्या में पशु डेयरियां चल रही है। इनसे सरकार के स्वच्छता अभियान को नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा भूसे का इस्तेमाल उद्योगों में किए जाने का मामला भी उठाया। जिस पर मंत्री ने इस पर जल्द ही सख्त एक्शन लिए जाने की बात की।
विज्ञापन

डेयरी यूनियन के प्रधान सुरजीत सिंह, जितेंद्र लांबा ने मंत्री को बताया कि प्रशासन की पाबंदी के बावजूद पशु डेयरियां शहर की रिहायशी कॉलोनियों में चल रही हैं। पिछले दिनों 126 लोगों को नगर निगम की तरफ से नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन अब एक भी डेयरी शहर से बाहर नहीं गई है। जबकि उन्होंने डेयरी कांप्लेक्स में लाखों रुपये के प्लॉट लेकर वहां निर्माण किए हैं। वह कई किलोमीटर दूर स्थित कांप्लेक्स से शहर में आकर दूध बेचते हैं। परंतु प्रशासन की तरफ से शहर में चल रही अवैध डेयरियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

सुरजीत सिंह ने बताया कि फसल कटाई के बाद जो फसल अवशेष बचते हैं उनका भूसा फैक्टरियों में बेचा जा रहा है। भूसे से गत्ता व कागज बन रहा है। इससे पशुपालकों को काफी नुकसान हो रहा है। उन्हें अपने पशुओं के लिए पर्याप्त चारा नहीं मिल रहा। यदि इस पर पाबंदी नहीं लगाई गई तो एक दिन पशुओं का पेट भरने के लिए भी चारा नहीं मिलेगा। इसे सरकार को गंभीरता से लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed