फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cyclothon Yatra welcomed with flowers in Bilaspur

Yamuna Nagar News: बिलासपुर में साइक्लोथॉन यात्रा का पुष्पवर्षा से किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cyclothon Yatra welcomed with flowers in Bilaspur
नशा प्रवृति को खत्म करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रही साइक्लोथॉन यात्रा रविवार शाम कस्बा के शिव चौक पर पहुंची। जहां श्री आदि बद्री विद्यापीठ गुरुकुल,राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला, निश्चल चौधरी, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, एसडीएम जसपाल सिंह गिल, रामनिवास गर्ग, ब्लाॅक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि भूषण ने यात्रा का फूलों से स्वागत किया। इसके पश्चात जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका ने व रामनिवास गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान साइक्लोथॉन यात्रा में भाग ले रहे सभी लोगों ने नशे जैसी बुराई को जड़ से खत्म करने की शपथ ली। सूरजभान सैनी ने कहा कि साइक्लोथॉन को लेकर नागरिकों को जोश व उत्साह पूरे चरम पर है। यात्रा के माध्यम से ड्रग्स फ्री हरियाणा का संदेश दिया जा रहा है। युवाओं को नशे की दलदल में फंसने से बचाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार पूरे प्रदेशभर में साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर विपिन सिंगला, महिपाल संधाए,चौ दाता राम, मांगे राम, दीपक भारद्वाज, विनय स्वरूप , डॉ सुनील तनेजा,डा रमेश धारीवाल, डा ममता मग्गो, डा नीलम ,सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed