फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cyclist trapped under car after collision, dies after being dragged a distance

Yamuna Nagar News: टक्कर के बाद कार के नीचे फंसा साइकिल सवार, दूर तक घसीटने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Cyclist trapped under car after collision, dies after being dragged a distance
शहर में कार चालक द्वारा साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद साइकिल सवार कार के नीचे फंस गया। फिर भी चालक ने कार नहीं रोकी और उसे काफी दूर तक घसीटते हुए लेकर गया। घायल को डॉक्टर ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कॉलोनी के हेमंत कुमार वह प्राइवेट बिजनेस करता है। रात करीब सवार 12 बजे वह अपने निजी काम से जगाधरी से अपने घर लौट रहा था। जब वह श्री राम पार्क सरोजनी काॅलोनी के पास पहुंचा तो देखा कि एक कार चालक कमानी चौक की तरफ से लापरवाही व तेज रफ्तार से चलाते हुए कन्हैया साहिब चौक की तरफ जा रहा था। तभी एक साइकिल सवार 50 वर्षीय व्यक्ति कमानी चौक की तरफ से अपनी साइकिल पर जगाधरी की तरफ जा रहा था। जैसे ही साइकिल सवार श्रीराम पार्क के सामने पहुंचा तो कार चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए उसे सीधी टक्कर मार दी। जिससे घायल साइकिल सवार सड़क पर गिर कर कार में फंस गया। आरोपी कार चालक वहां से फरार हो गया। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल में पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया और कार चालक पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


वहीं थाना जठलाना पुलिस को दी शिकायत में गुमथला के मंजीत सिंह ने बताया कि उसके भाई की तबीयत खराब थी। वह गुमथला से डॉक्टर को लेने के लिए बाइक पर जा रहा था। जब वह डाॅक्टर मनीष को बाइक पर बिठाकर अपने साथ घर ले जा रहा था तो उसी समय गुमथला बाजार में से एक व्यक्ति तेज रफ्तार से कार चलाते हुए आया और उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह और डॉक्टर नीचे गिर गए। जिससे उसकी टांग पर चोट आई। कार चालक की पहचान गांव संधाला निवासी राजू के तौर पर हुई जो वहां से मौका पाकर भाग गया। परिजन उसे अस्पताल में लेकर गए जहां पर उसकी टांग का ऑपरेशन हुआ। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed