फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cyclist dies due to car collision

तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies due to car collision
पाबनी रोड पर गांव मैहलावाली के नजदीक तेज रफ्तार कार चालक ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम घर में रखवा दिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद के पठाना मोहल्ला निवासी दीवांशु ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। रविवार को वह अपनी कार से बहन के पास गांव मुसिंबल गया था। रात करीब आठ बजे वह वहां से वापस घर लौट रहा था। जब वह गांव मैहलावाली से थोड़ा आगे पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार एक ब्रेजा कार आई। आरोपी चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए आगे चल रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसने तुंरत अपनी कार रोकी और घायल युवक को संभाला। तभी आरोपी चालक कार की लाइटें बंद करके मौके से कार समेत फरार हो गया। उसने तुरंत 112 नंबर पर फोन किया। कुछ देर में ही वहां पर पुलिस की गाड़ी व एबुलेंस पहुंची। उसने घायल को एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी मेहर लाल का कहना है कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed