फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cyber thugs withdrew 1.24 lakh from the account, Yamunanagar

साइबर ठगों ने खाते से निकाले 1.24 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cyber thugs withdrew 1.24 lakh from the account, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मोबाइल नंबर बंद होने की बात कहकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर लिंक भेज कर उसके बैंक खाते से एक लाख 24 हजार रुपये निकाल लिए। व्यक्ति ने जब अपने मोबाइल पर पैसे निकलने के मैसेज देखे तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
संतपुरा रोड निवासी अनिल कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 नवंबर को उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि उसके मोबाइल नंबर की केवाईसी वेरीफिकेशन पेंडिंग है। उसने वेरिफिकेशन कराया तो 24 घंटे में उसका मोबाइल नंबर बंद हो जाएगा। साइबर ठगों ने मैसेज में ही कस्टमर केयर का एक नंबर भेजा। जब उसने आरोपियों द्वारा भेजे गए नंबर पर फोन किया तो उन्होंने उसे कहा कि उसे 12 रुपये की फीस जमा करवानी है।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे गूगल प्ले स्टोर में जाकर ऐप डाउनलोड करने को कहा। अनिल ने बताया कि उसे ऐप डाउनलोड करना नहीं आता था, इस पर आरोपियों ने उसके मोबाइल पर लिंक भेजा। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से रुपये निकल गए। जब उसने अपना मोबाइल चेक किया तो उसके अकाउंट से एक लाख 24 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उसने बैंक में जाकर अधिकारियों से इसकी शिकायत की मगर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान होकर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed