फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Curve accused of substandard material in the channel

कर्व चैनल बनाने में घटिया सामग्री का आरोप

Sun, 05 Jan 2014 12:18 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sun, 05 Jan 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-17 के लोगों ने ठेकेदार की ओर से पानी निकासी के लिए बनाई जा रही
विज्ञापन
कर्व चैनल (नाली) में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

अगर मैटीरियल को दुरुस्त नहीं किया गया, तो मजबूरन उन्हें प्रदर्शन करना पडे़गा। सेक्टर-17 निवासी विनित सैनी, महेंद्र भारद्वाज, वीपी सेठ, नरेंद्र शर्मा, नीरज गुलाटी, अनिल गोयल व जगत सिंह का कहना है कि उनके घरों के बाहर इन दिनों पानी निकासी के लिए कर्व चैनल (नाली) बनाया जा रहा है।

जिसे बनाने का जिम्मा ठेकेदार को सौंपा गया है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सीमेंट में बालू मिट्टी मिलाकर टाइलों की चिनाई की जा रही है। जो अभी से उखड़नी शुरू हो गई है।

उनका आरोप है कि टाइलें भी निम्न स्तर की है, जो अभी से टूटनी शुरू हो गई है। इसके अलावा टाइलों के पीछे मिट्टी तथा मसाला भरने काम भी सही प्रकार से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब इस संदर्भ में ठेकेदार से बात की गई, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सेक्टरवासियों का आरोप है कि सीमेंट में बालू मिट्टी मिलाकर तैयार किया गया मसाला एक भी बरसात नहीं झेल पाएगा। इस कारण जल्द ही टाइलें उखड़ जाएगी। जो उनके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही अधिकारियों ने ठेकेदार के खिलाफ कोई संज्ञान नहीं लिया, तो मजबूरन उन्हें प्रदर्शन की राह को चुनना पडे़गा।

कार्रवाई के लिए होगी शिकायत
सेक्टर-17 हुडा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विजय गोडियान का कहना है कि पानी निकासी के लिए कर्र्व चैनल बनाने के लिए सीमेंट में बालू मिट्टी मिलाकर चिनाई करना गलत है। इस संदर्भ में सेक्टरवासियों ने उन्हें शिकायत दी है। जल्द ही आला अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच करवाई जाएगी, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed