फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   cruelty on hindus in pakistan

हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर भड़की शिव सेना

Wed, 23 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Wed, 23 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान व बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों पर भड़के शिव सेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पूर्व कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी में धरना देकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कारियों ने सीटीएम पूजा चावरिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से राष्ट्र मंडल सहित विश्व मंचों पर आवाज उठाकर पाकिस्तान व बांग्लादेश में हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। वहीं उक्त देशों के जो हिंदू भारत में शरण लेना चाहते है, उन्हें भारत में शरण दी जाए।
विज्ञापन


शिव सेना हिंदुस्तान के बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ता जगाधरी अनाज मंडी में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने पाकिस्तान व बांग्लदेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में पाकिस्तान व बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर करीब 12.30 बजे यहां से नारेबाजी करते हुए सभी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अशोक के नेतृत्व में जुलूस के रूप में जगाधरी अनाज मंडी गेट, नेशनल हाईवे 73 से होते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। शिव सेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ता डीसी को ज्ञापन देने आए थे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में सीटीएम पूजा चावरिया ज्ञापन लेने बाहर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रदर्शनकारियों ने सीटीएम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। शिव सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में जिस प्रकार हिंदू समुदाय पर अमानवीय कर उनका जिस प्रकार से एक विशेष समुदाय द्वारा कत्लेआम किया जा रहा है। उनकी संपत्ति लूटी जा रही है।

 उनकी बहू बेटियों का जबरन अपहरण कर दुष्कर्म किया जा रहा है। अनेकों मंदिरों की अपवित्र कर सरेआम तोड़ा गया। हिंदुओं के पूजा समारोह में गोलियां चलाकर उन्हें मारा गया और जघन्य अपराध किये गये। लेकिन दोनों देशों की सरकार, पुलिस और कानून वहां की नागरिकता प्राप्त हिंदू समाज की सुरक्षा नहीं कर रहे है।


बल्कि मौन एवं मूकदर्शक बनकर उनका एक प्रकार से समर्थन कर रहे है।प्रदर्शन में विजय शर्मा, लवली, डेनियन, बुधराम, कपिल, सुदेश लाल, ओमप्रकाश, राजा राम, अंकित गोयल, अजय वर्मा, शिवम, अंकित गुप्ता व मोहन लाल आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed