फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CRPF jawan planted tree to increase forest area

वन क्षेत्र बढ़ाने में मदद करेंगे सीआरपीएफ के जवान, यमुनानगर में लगाएं 2830 फलदार पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan planted tree to increase forest area
प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए सीआरपीएफ के जवान गांवों में पौधे लगाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार के ग्रीन इंडिया मिशन के अंतर्गत हरियाणा वन विभाग और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बीच समझौता (एमओयू) हुआ है। मिशन के तहत सीआरपीएफ के जवान पिंजौर, मोरनी और यमुनानगर में औषधीय पौधे लगाएंगे। यहां के अलावा सोनीपत, गुरुग्राम, पानीपत, फरीदाबाद और नूंह में भी इसी तरह पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

गांव के सरपंच राज कुमार राणा ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर के दिशा निर्देश पर शामलात भूमि पर फलदार पौधे लगाने के लिए ग्राम पंचायत ने वन विभाग को प्रस्ताव पारित करके भेजा था। उसी के बाद सीआरपीएफ की ओर से गांव की पंचायती भूमि पर पौधे लगाए जाने हैं। गांव में आम, हरड़, अर्जुन, जामुन, चीकू के 2830 फलदार पौधे लगाए गए हैं। जिससे आने वाले कुछ सालों में पंचायत की आमदनी बढे़गी और वातावरण शुद्व बना रहेगा। साथ ही पंचायती भूमि पर अवैध कब्जे भी नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन

वन विभाग के गार्ड अजय कुमार ने बताया कि गांव मलिकपुर बांगर में लगाए गए फलदार पौधों की देखभाल सीआरपीएफ व वन विभाग के द्वारा की जा रही है। सर्दी की मार से पौधों को बचाने के लिए चारों ओर पराली से बाड़ लगाई गई है। ताकि सर्दी व आवारा पशुओं से पौधों की देखभाल हो सके। गांव में पंचायतों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभाग की ओर से पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। करीब दस से पंद्रह साल के पश्चात पौधे पेड़ों के रूप में तैयार होने पर ग्राम पंचायत को सौंप दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के डीआईजी सुनील थोर्प का कहना है कि महानिदेशक डॉ. आनंद प्रकाश माहेश्वरी और वन विभाग के प्रधान मुख्य संरक्षक ने वर्चुअल कांफ्रेंसिंग के तहत एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत यमुनानगर जिले के मलिकपुर बांगर गांव और बांगरघाट गांव व मोरनी की पहाड़ियों में पेड़ लगाएं जा रहे हैं। वहीं सोनीपत, गुरुग्राम, पानीपत, फरीदाबाद और नूंह के सीआरपीएफ समूह केंद्रों द्वारा भी स्थानीय लोगों के सहयोग से पौधरोपण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed