फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crowds thronged the city streets and markets; people were inconvenienced by traffic jams

Yamuna Nagar News: शहर की सड़कों और बाजार में उमड़ी भीड़, जाम से परेशान रहे लोग

Sat, 29 Aug 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 29 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Crowds thronged the city streets and markets; people were inconvenienced by traffic jams
बूड़िया चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजार में शुक्रवार को लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। सामान्य दिनों के मुकाबले सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगा।
सुबह से ही बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ती गई। मिठाई की दुकानों से लेकर राखी और गिफ्ट की दुकानों तक ग्राहकों की भीड़ नजर आई। जाम में फंसे लोग गर्मी से बेहाल रहे। रक्षाबंधन को लेकर बहनें अपने भाइयों के लिए राखियां और मिठाई खरीदने पहुंचें। वहीं कई लोग अपने परिजनों के लिए उपहार खरीदते भी नजर आए।
विज्ञापन

बाजारों में बढ़ती भीड़ के कारण कई स्थानों पर यातायात धीमा रहा। दुकानों के आसपास वाहनों की संख्या अधिक होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बूड़िया चुंगी और बूड़िया चौक पर भी दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक रही। यहां यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मचारियों के साथ होमगार्ड के जवानों को भी यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज जसपाल ने बताया कि सामान्य दिनों की अपेक्षा रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों और सड़कों पर अधिक भीड़ देखने को मिली। भीड़ को व्यवस्थित करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मचारियों तथा होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस टीम लगातार प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था पर नजर रख रही है।
लोगों का भी पुलिस को पूरा सहयोग मिल रहा है। बाजारों में दुकानों के आसपास बढ़ती भीड़ को देखते हुए आवश्यक स्थानों पर पुलिस और होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।

सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन
जगाधरी क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, बस स्टैंड गेट, गाबा अस्पताल के पास, महाराणा प्रताप चौक और पत्थर वाला बाजार में जाम से लोग परेशान रहे। यमुनानगर में बस स्टैंड के बाहर, जगाधरी वर्कशॉप रोड, आईटीआई चौक, भगत सिंह चौक, रेलवे रोड, मेला सिंह चौक, प्यारा चौक, मॉडल टाउन, छोटी लाइन और नगर निगम कार्यालय के सामने जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed