फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crowds of devotees gathered for the Geeta Jayanti procession

Yamuna Nagar News: गीता जयंती शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 02 Dec 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered for the Geeta Jayanti procession
 महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। बूड़िया गेट पर सद्गुरु प्यारे जी महाराज मंदिर में चल रही तीन दिवसीय जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। समापन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर मुख्यातिथि रहे। समापन पर शाम को श्रीमद भागवद् गीता की आरती करवाई गई। आरती समारोह में क्षेत्र से काफी लोग शामिल हुए। दोपहर को झंडा चौक से शोभायात्रा निकाली गई। मुख्यातिथि ने मंत्रोच्चारण के साथ झंडी दिखाकर शोभायात्रा रवाना किया।
इस दौरान मुख्यातिथि ने विभिन्न शिक्षण संस्थाओं व सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के प्रस्तुत कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में पूर्व मंत्री ने कहा कि गीता महोत्सव में बहुत ही सुंदर झांकियां व प्रस्तुतियां दी हैं, जो सार्थक हैं। उन्होंने कहा कि गीता में जो कहा गया है उस पर चलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

गीता के श्लोकों का अर्थ समझने में बहुत समय लगेगा और पूरे देश व पूरी दुनिया में यह प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक क्षेत्र में भारत अपनी विशेष पहचान रखता है। पूर्व मंत्री ने कहा कि आज हम सभी मोह में फंसकर कार्य कर रहे हैं। धर्म की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया, जिस पर सभी को चलने की जरूरत है। गीता पूरी मानवता के लिए है और इससे सभी ज्ञान लें व गीता के दिव्य ज्ञान को पूरी दुनिया में पंहुचाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगराधीश पीयूष गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि गीता किसी एक जाति या धर्म का ग्रंथ नहीं बल्कि पूरे ब्रह्मांड का ग्रंथ है, जो मानव को निष्काम कर्म करने का संदेश देता है। गीता जीवन का सार है और इसके बिना जीवन अधूरा है। इसलिए हमें अपने जीवन में गीता का अध्ययन अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में ढोल, नगाड़े, कच्ची घोड़ी, बीन वादक व हरियाणवी गीतों ने अपना रंग जमाया। परिसर में ढोल-नगाड़े व बीन कलाकारों की थाप पर विद्यार्थियों ने जमकर नृत्य किया। हरियाणवी लोकगीत व नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव में हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत तथा हरियाणा की लोक विरासत को दर्शाया गया। इस दौरान जगाधरी एसडीएम विश्वनाथ, श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति संरक्षक जितेंद्र गुप्ता, प्रधान संदीप बंसल, बीबी बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता, रेडक्रॉस सचिव रणदीप सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी प्रतिभा भाटिया, डीआईओ विनय गुलाटी सहित अन्य उपस्थित रहे।

 महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

 महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed