फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crowd of devotees gathered in Balabhadra temple fair, got riots done

बलभद्र मंदिर मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, करवाया दंगल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Balabhadra temple fair, got riots done
Crowd of devotees gathered in Balabhadra temple fair, got riots done - फोटो : Yamuna Nagar
रादौर। सतवा तीज पर मंगलवार को गांव धौलरा स्थित बलभद्र मंदिर में एक दिवसीय प्राचीन व ऐतिहासिक मेला लगाया गया। मेले का शुभारंभ पूर्व धौलरा सरपंच संजू शर्मा ने किया। इस दौरान मेले में क्षेत्र व दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान बलभद्र के मंदिर में सत्तू का प्रसाद चढ़ा मन्नत मांगी। मेले में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मेले में लगी दुकानों से लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

मेले के दौरान लोगों के लिए ओमप्रकाश धौलरा, संजू धौलरा की ओर से भंडारा करवाया गया। जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूर्व सरपंच संजू ने बताया कि यह मेला महाभारत काल से लगता आ रहा है। मंदिर में स्थापित मूर्ति हजारों वर्ष पूर्व खोदाई के दौरान मिली थी। जिसे गांव के लोगों ने एक पीपल के पेड़ के नीचे रख दिया था। उन्हीं दिनों जगाधरी के एक सेठ बंसीलाल के यहां कोई संतान न थी तभी उनके सपने में भगवान बलभद्र ने दर्शन दिए और सेठ बंसीलाल को गांव धौलरा में उनका एक मंदिर बनवाने को कहा। जिस पर सेठ बंसीलाल ने गांव में पेड़ के नीचे रखी भगवान बलभद्र की मूर्ति बैल गाड़ियों से जगाधरी लाने की योजना बनाई लेकिन जब सेठ बंसीलाल मूर्ति बैलगाड़ी में लादकर गांव की सीमा के बाहर निकलने लगा तो बैल अंधे हो गए। जिसके बाद सेठ को अपनी गलती का अहसास हुआ।
विज्ञापन

सेठ बंसीलाल ने तभी भगवान बलभद्र का मंदिर गांव में बनवाया। जिसके बाद सेठ बंसीलाल के घर बेटे ने जन्म लिया तभी से गांव में हर वर्ष सतवा तीज के दिन मेला लगता आ रहा है। उन्होंने बताया कि भगवान बलभद्र के मंदिर में लोग अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। खोदाई के दौरान मिली भगवान बलभद्र की मूर्ति किस धातु की बनी हैं। इसके बारे में आजतक पता नहीं चल पाया है। भगवान बलभद्र की मूर्ति पर कोई रंग नहीं ठहरता। कई बार उन्होंने मूर्ति पर रंग किया, लेकिन कुछ दिन में ही रंग उतर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में करवाई दंगल प्रतियोगिता
मेले में 20 हजार से अधिक लोग भाग लेने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से दंगल करवाया गया। दंगल में क्षेत्र व दूरदराज के पहलवानों ने भाग लिया। पहलवानों ने ग्रामीणों का खूब मनोरंजन किया। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पूर्व सरपंच संजू धौलरा ने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन सभ्यता का प्रतीक है। गांव की पंचायत कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए दंगल करवाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed