{"_id":"67c359a58d08aa3720007037","slug":"crops-submerged-due-to-leakage-of-plants-sewer-line-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-133934-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्लांट की सीवर लाइन लीक होने से फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्लांट की सीवर लाइन लीक होने से फसल जलमग्न
Sun, 02 Mar 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। संत निरंकारी सत्संग भवन के पास बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की पाइप लाइन शनिवार को टूट गई। जिससे किसान की एक एकड़ में लगी गोभी की फसल जलमग्न हो गई। जिससे किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है।
टीबड़ी गांव निवासी रणबीर सिंह ने संत निरंकारी सत्संग भवन के पास एक एकड़ जमीन ठेके पर ली हुई है। इस जमीन पर उन्होंने गोभी की फसल लगाई हुई है। उनकी जमीन के पास ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगा हुआ है। जिसमें से सीवरेज का पानी साफ होकर पाइप लाइन के जरिए नदी में छोड़ा जाता है। शनिवार को पाइप लाइन टूट गई। जिससे पानी निकलने लगा और रणबीर सिंह के खेत में जमा हो गया। इससे उनकी पूरी फसल डूब गई।
रणबीर सिंह का कहना है कि उन्हें लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग की लापरवाही से यह हुआ है। पाइप लाइन टूटी रही, लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया। एसडीओ जफर इकबाल का कहना है कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जिम्मेदारी ठेकेदार के पास है। पाइप लाइन टूटने से कुछ क्षेत्र में पानी भरा है। इस बारे में ठेकेदार को सख्त हिदायत दी गई है कि वह नुकसान का मुआवजा दे।