{"_id":"69efbd964a8c5cea460d8ff8","slug":"crops-and-poplar-trees-destroyed-in-fire-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-155105-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आग लगने से फसल और पॉपुलर के पेड़ जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आग लगने से फसल और पॉपुलर के पेड़ जले
Tue, 28 Apr 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से जले गेहूं के फाने देखते किसान। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। व्यासपुर व साढौरा क्षेत्र में सोमवार को खेतों में लगी आग ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। गांव ककडौनी में किसान विक्की के खेत में खड़े गेहूं के फानों में अचानक आग लग गई, जिससे करीब आधा एकड़ फसल और पॉपुलर के पेड़ जल गए। दमकल कर्मियों ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
किसान विक्की ने बताया कि दोपहर में उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली। तेज हवा के कारण आग ने शीघ्र विकराल रूप धारण कर लिया। यदि समय रहते दमकल विभाग नहीं पहुंचता तो नुकसान और बढ़ सकता था। वहीं, साढौरा क्षेत्र में नदी किनारे स्थित खेतों में भी आग लगने से करीब छह एकड़ में खड़े फान्ने जलकर राख हो गए।
किसान अजमेर सिंह बहमनी ने बताया कि राहगीरों से उन्हें आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वे परिजनों और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर आग लगाई है। गेहूं कटाई के बाद बचे फाने से तैयार होने वाला भूसा पशुओं के चारे का मुख्य स्रोत होता है। इस नुकसान से अब पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करना चुनौती बन गया है।