फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Criminals involved in jewelry showroom robbery killed in encounter

Yamuna Nagar News: मुठभेड़ में ढेर बदमाश ज्वेलरी शोरूम की डकैती से जुड़े

Wed, 22 Jan 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Criminals involved in jewelry showroom robbery killed in encounter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शामली के झिंझाना में यूपी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में चार बदमाश ढेर होने के बाद यमुनानगर पुलिस भी इसे लेकर सक्रिय हो गई। पुलिस को आशंका है कि नवंबर में यमुनानगर के ज्वेलरी शोरूम में हुई डकैती को भी इन्हीं बदमाशों ने अंजाम दिया था। जांच में अब तक अरशद का नाम सामने आया है।
बीती 25 नवंबर को यमुनानगर के जगाधरी ईएसआई अस्पताल के सामने ज्वेलरी शोरूम में डकैती की वारदात हुई थी। डकैती के बाद बदमाशों ने सर्राफ को भी गोली मार दी थी। वारदात के बाद बदमाश बाइकों को यमुना नहर में फेंककर यूपी की ओर फरार हो गए थे। जांच में पता चला था कि बदमाशों ने यूपी से एक बाइक चोरी की थी ओर एक बाइक लूटी थी। उसी समय से यमुनानगर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

उधर, यमुनानगर की वारदात के चार दिन बाद बदमाशों ने यूपी के सहारनपुर के बेहट में भी डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। जिस तरीके से बदमाशों ने वारदात की थी उससे लग रहा था दोनों वारदातों को एक ही गैंग ने अंजाम दिया है। यूपी पुलिस और हरियाणा पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी पुलिस ने बेहट डकैती का खुलासा कर कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अरशद का नाम सामने आया था। अरशद पहले कग्गा गैंग का सक्रिय सदस्य था। यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम घोषित किया था।

सोमवार रात को यूपी के शामली जिले के झिंझाना में हुई मुठभेड़ में अरशद और तीन अन्य साथी मारे गए। इसके बाद यमुनानगर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। यमुनानगर पुलिस डकैती की वारदात का लिंक जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed