फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth killed in old enmity in Yamunanagar of Haryana

Yamuna Nagar: पुरानी रंजिश में भिड़ गए दो पक्ष, युवक को तलवार से काट डाला, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Thu, 06 Apr 2023 01:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, छछरौली, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, छछरौली, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 06 Apr 2023 01:39 AM IST
सार

थाना छछरौली क्षेत्र के गांव चुहडपुर कलां में वारदात हुई है। झगड़े में दोनों पक्षों के अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मृतक की पहचान लगभग 23 वर्षीय विशाल के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
Youth killed in old enmity in Yamunanagar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में थाना छछरौली के अंतर्गत पड़ने वाले गांव चुहडपुर कलां में पुरानी रंजिश में दो पक्षों भिड़ गए। एक पक्ष के युवक पर दूसरे ने तेजधार तलवार से शरीर पर कई वार कर दिए। घायल युवक ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान लगभग 23 वर्षीय विशाल के तौर पर हुई है। हत्या की थाना छछरौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शव का वीरवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चुहडपुर कलां निवासी शेखर और विशाल के बीच पिछले काफी समय से किसी ना किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी। बताया जा रहा है दोनों एक-दूसरे को घूरने को लेकर अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। दोनों ही एक ही गली में रहते हैं। किसी बात की खुन्नस दोनों में थी। इस विवाद के चलते पहले भी दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है।
विज्ञापन


दोनों में बुधवार शाम को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि शेखर ने तलवार लेकर विशाल के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। शेखर ने विशाल के शरीर व गर्दन पर तलवार से कई वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल विशाल को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। उपचार से पहले ही विशाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है इस झगड़े में दोनों पक्षों के अन्य कई लोग भी घायल हैं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। बताया यह भी जा रहा है इन दोनों के झगड़े को लेकर पड़ोस के लोग भी काफी परेशान रहते थे। कई बार दोनों को समझाने का भी प्रयास किया गया है इसके बावजूद भी दोनों युवकों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

दो पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसमें एक युवक विशाल की मौत हो गई है। मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। - भूपेंद्र राणा, एसएचओ थाना छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed