फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man cheated of Rs 26 lakh by chatting on social app in Yamunanagar

Yamunanagar: सोशल एप पर चैटिंग कर युवक को फंसाया, इलाज और वसीयत नाम करने के नाम पर ठगे 26 लाख रुपये

Sat, 18 Nov 2023 07:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 07:40 PM IST
सार

बिहार के पटना निवासी युवक के साथ साइबर ठगी हुई है। तीन युवतियों समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Young man cheated of Rs 26 lakh by chatting on social app in Yamunanagar
cyber fraud - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में साइबर ठगों ने बिगो एप पर चैटिंग कर बिहार के पटना निवासी युवक अजितेश से 26 लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगों की इस गैंग में शामिल दो युवतियों ने पहले उससे दोस्ती की। बाद में उससे इलाज के बहाने और फिर उसके नाम वसीयत कराने का झांसा देकर रुपये ठगे। ठगों ने यह रुपये भी शहर के एक बैंक शाखा के खातों में मंगवाए गए। पीड़ित युवक के पिता अवदेश सिंह ने एसपी को शिकायत दी। जिसके बाद शहर थाना पुलिस ने तीन युवतियों समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बिहार के जिला पटना के शिवपुरी मानस मार्ग शांति विहार निवासी अवदेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे अजितेश कुमार के साथ शिवानी सिंह संधू व जिया कपूर नाम की दो युवतियां बिगो एप पर चैटिंग करती थी। दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं।
विज्ञापन


शिवानी ने खुद को संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में गूगल में नौकरी करने व जिया ने पंचकूला के सेक्टर 21 निवासी बताया था। चैटिंग के दौरान शिवानी ने उसके बेटे अजितेश को बताया कि वह मार्च महीने में चंडीगढ़ में अपने चाचा व चाची से मिलने के लिए आई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक बताया कि उसकी सगाई अमेरिका में हो चुकी है। अपने मंगेतर के साथ तस्वीरें भी शेयर की थी। कुछ दिन बाद अजितेश के पास जिया ने दोबारा फोन किया और कहा कि शिवानी की तबीयत खराब हो गई है। उसके सारे रुपये चाचा व चाची ने ले लिए है। वह इस समय पीजीआई में दाखिल है।

उसने फोटो भी भेजी। उसने बताया कि उसे इलाज के लिए एक लाख रुपये की जरूरत है। उसकी बातों पर विश्वास कर अजितेश ने उनके पेटीएम नंबर पर एक लाख रुपये भेज दिए। यह पेटीएम नंबर परमिंदर कौर नाम की महिला का था। इसके बाद भी कई बार अलग-अलग कर अजितेश से लगभग साढ़े चार लाख रुपये मंगवाए गए।

लगभग दो माह बाद फिर से जिया का अजितेश के पास फोन आया। जिसने कहा था कि शिवानी की तबीयत फिर बिगड़ गई है। उसे अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां उसकी मौत हो गई है। अब अस्पताल का बिल चुकाने व शिवानी का अंतिम संस्कार करने के लिए रुपयों की जरूरत है और उससे 60 हजार रुपये ले लिए थे।

अजितेश पूरी तरह से जिया व शिवानी के जाल में फंस चुका था। कुछ दिन बाद उसके मोबाइल पर ऑडियो क्लिप आई। जिसमें कहा गया था कि शिवानी ने मरने से पहले अपने अधिवक्ता के माध्यम से अजितेश व जिया के नाम वसीयत की है। इस वसीयत को हस्तांतरित कराने व अधिवक्ता की फीस के लिए 20 लाख रुपये की मांग की गई।

इस बारे में उसके बेटे अजितेश ने उसे बताया। वह भी लालच में आ गए, क्योंकि वसीयत में उसका बेटा अजितेश भी हिस्सेदार है। इसलिए 10 लाख रुपये उससे देने के लिए कहा गया लेकिन उसने इतने रुपये होने से इंकार कर दिया और वसीयत होने के बाद देने की बात कही।

लालच में आकर उसने व उसके बेटे अजितेश ने यह रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। जिन बैंक खातों में रुपये भेजे गए। वह सभी यमुनानगर की बैंक शाखाओं के थे। इसमें मुंडा माजरा निवासी गुरप्रीत सिंह के बैंक खाते में रुपये भिजवाए गए।


जब उन्होंने इस बारे आरोपियों से बातचीत की तो वह टाल मटोल करने लगे। आरोपी जिया कपूर, शिवानी सिंह संधू, परमिंद्र कौर व गुरप्रीत सिंह ने मिलकर उनसे 26 लाख रुपये ठग लिए। शहर पुलिस ने चारों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed