फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yoth entered house and raped woman

घर में घुसकर युवक ने महिला से किया दुष्कर्म

Fri, 05 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Fri, 05 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Yoth entered house and raped woman
साढ़ौरा कस्बे की एक कॉलोनी में एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


साढ़ौरा की एक कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जनवरी को उसके पति व घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। इस दौरान वे अपने घर पर अकेली थी। दोपहर के समय गांव मीरपुर निवासी धर्मबीर उर्फ बंटी अचानक उनके घर में घुस गया और उसे अकेली पाकर उसके दुष्कर्म कर दिया। आरोपी उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। उसने कई दिन तक लोकलाज के चलते मामले के बारे में किसी को नहीं बताया। गुरुवार को उसने इसकी सूचना अपने पति व अन्य परिजनों को दी। परिजन उसे थाने लेकर आए। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया।
विज्ञापन


जिसमें उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी धर्मबीर के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया। गुरुवार देर शाम आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत कौर का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed