फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Young man murdered, body found soaked in blood in the field

Yamunanagar: युवक की हत्या, खेत में खून से लथपथ मिला शव, गले में लिपटी हुई थी टी शर्ट, हाथ पर लिखा है संदीप

Sun, 26 Nov 2023 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 09:58 PM IST
सार

गले में टी शर्ट लिपटी हुई थी। मृतक के सिर व मुंह पर बोतल से कई वार किए गए हैं। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बाएं हाथ पर संदीप नाम का टैटू बना है। जिले के इशोपुर गांव में किसान के खेत में नौकर ने शव देखकर सूचना दी। मौके पर पहुंच कर सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
Yamunanagar: Young man murdered, body found soaked in blood in the field
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में ईशोपुर गांव के किसान अक्षय के खेत में खून से लथपथ करीब 33 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक के सिर और मुंह पर शराब की बोतलों से कई जगहों पर वार किए गए हैं। वहीं उसके गले में टी शर्ट लिपटी हुई मिली है। ऐसे में आशंका जताई जा रही युवक की हत्या की गई है। मृतक के बाएं हाथ पर संदीप नाम का टैटू बना हुआ है, हालांकि देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं की जा सकी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किसान अक्षय शर्मा का नौकर बलदेव जब सुबह साढ़े नौ बजे खेत में गया तो उसकी नजर गन्ने के खेतों के पास पड़ी पॉलिथीन पर गई, जब वह उठाने के लिए वहां गया तो खेत के अंदर खून से लथपथ युवक का शव देखा। इसके बाद उसने अपने मालिक अक्षय को फोन कर इसकी सूचना दी।

विज्ञापन

 

वे तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद थाना सदर यमुनानगर पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और मामले से जुड़े कुछ साक्ष्यों को जुटाया है। वहीं सूचना मिलते ही हेड क्वार्टर डीएसपी कंवलजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

फिलहाल पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शिनाख्त के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। बताया जा रहा है मृतक की जेब में शराब का आधा पव्वा मिला है।

 

उसके पास में कांच की खाली बोतल भी मिली है। उस पर खून लगा हुआ है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतक के साथ रात के समय कोई और भी था, जिसने शराब की बोतल से उस पर हमला किया है। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed