फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Watchman taken hostage, miscreants loaded factory goods and took it

Yamunanagar: चौकीदार को बंधक बनाया, फैक्टरी का सामान लोड कर गाड़ी में ले गए बदमाश

Sun, 28 Jan 2024 02:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 02:40 PM IST
सार

बदमाशों ने जगाधरी क्षेत्र के मानकपुर स्थित अतुल पुनीत मैटल उद्योग में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दीपक पुनैनी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Yamunanagar: Watchman taken hostage, miscreants loaded factory goods and took it
चौकीदार को बंधक बनाया - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी क्षेत्र के मानकपुर स्थित अतुल पुनीत मैटल उद्योग में बदमाशों ने फैक्टरी के चौकीदार मोहित के साथ मारपीट, लूटपाट की और उसके मुंह, हाथ, पैर बांध उसे बंधक बना दिया। उसके बाद सामान चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों के पास हथियार के अलावा कटर भी था।

विज्ञापन

विज्ञापन

पूरी वारदात फैक्टरी के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें तीन बदमाश दिखाई दे रहे हैं। यहीं नहीं बदमाश अपने साथ सामान को लोड करने के लिए कैंटर भी साथ लेकर आए थे जोकि फैक्टरी के मुख्य गेट के बाहर खड़ा किया हुआ था। बदमाशों ने यहां से लगभग दो लाख रुपये का सामान चुराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने खुद को किसी तरह से बंधन से मुक्त कराया। इसके बाद चौकीदार ने फैक्टरी के दुर्गा दास को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद सभी तुरंत मौके पर पहुंचे। उधर सूचना मिलते ही थाना जगाधरी पुलिस व सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची।

फैक्टरी की पीछे की दीवार से अंदर घुसे थे आरोपी
दीपक पुनैनी ने बताया कि वह जगाधरी की इंदिरा कॉलोनी का रहने वाला है। मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया अतुल पुनित मैटल उद्योग है। जिसे वह खुद और भाई रोहित पुनैनी चलाते हैं और बिजली निगम से पुराने ट्रांसफार्मर और एल्युमिनियम स्क्रैप खरीदने का भी काम है जिसे बाद में अलग कर संबंधित पार्टी को सेल करते हैं। दीपक ने बताया कि आमदिनों की तरह 27 जनवरी को भी सुबह दस बजे फैक्टरी आए थे और सांय छह बजे फैक्टरी का अंदर बाहर से ताला लगा कर चले गए थे।


फैक्टरी की रखवाली के लिए चौकीदार मोहित रखा हुआ है जोकि छछरौली के गांव शहजाहपुर का रहने वाला है। चौकीदार को इसी माह की 18 जनवरी को रखा गया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बदमाश फैक्टरी की पीछे की दीवार को लांघ कर अंदर घुसे और दो गेट के ताले तोड़े। इसके बाद मेन शेड का अंदर बाहर लगे दोनों तालों को भी तोड़ा। शोर सुनकर चौकीदार मोहित उठ गया, जब वह बाहर आने लगा तभी एक बदमाश के साथ झड़प हो गई और उसने कटर से उसके ऊपर हमला कर दिया, इसके बाद चौकीदार डर गया और उसने खुद को उन्हें सरेंडर कर दिया।

शॉल और जूते के फीते से बांधे हाथ
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बदमाश ने चौकीदार मोहित को उसकी शॉल से हाथ पैर बांधने के बाद बदमाश ने अपने जूते के फीते से दोबारा उसके हाथ बांध दिए फिर उसकी शाॅल को फाड़ कर उसका मुंह भी बांध दिया। फिर बदमाशों ने फैक्टरी के अंदर रखे मटीरियल को अंदर लाकर गेट के पास इक्ट्ठा करना शुरू कर दिया। उसके बाद छोटे कैंटर में छोटे गेट का ताला तोड़कर 20 मिनट तक उसमें माल का लोड कर लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed