फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Teenager gives birth to a child after love marriage, POCSO case filed against husband

यमुनानगर: प्रेम विवाह के बाद किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, पति के खिलाफ पॉक्सो में केस

Sun, 24 Sep 2023 09:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 09:30 PM IST
सार

प्रेम विवाह के बाद किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है। पति के खिलाफ पॉक्सो में केस दर्ज किया गया है। परिजनों की सहमति से एक साल पहले शादी हुई थी। आधार कार्ड से उम्र पता लगने पर चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दी। किशोरी और उसका पति मूल रूप से बिहार के रहने वाली है। 

विज्ञापन
Yamunanagar: Teenager gives birth to a child after love marriage, POCSO case filed against husband
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक साल पहले परिजनों की सहमति से प्रेम विवाह के बाद किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल में जब चिकित्सक ने आधार कार्ड में किशोरी की उम्र-16 देखी तो हतप्रभ रहे गए। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में मेडिकल ऑफिसर डॉ. गीतांजलि की शिकायत पर किशोरी के पति पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित कॉलोनी निवासी किशोरी ने नागरिक अस्पताल में शनिवार की रात शिशु को जन्म दिया। प्राथमिक उपचार के बाद जब चिकित्सकों ने किशोरी के बारे में जानकारी ली तो आधार कार्ड में उसकी उम्र 16 वर्ष पाई गई। इसके बाद मेडिकल ऑफिसर डॉ. गीतांजलि ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


शिकायत में बताया गया कि 22 सितंबर को सिविल अस्पताल में प्रसव पीड़ा होने पर एक लड़की को लाया गया था। उपचार के दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया है, लेकिन जब उन्होंने जच्चा का आधार कार्ड देखा तो उसकी उम्र मात्र 16 साल मिली, जो की बाल अपराध की श्रेणी में आता है। यह देखते हुए उन्होंने पुलिस व बाल कल्याण समिति को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और बाल कल्याण समिति की टीम अस्पताल पहुंची और किशोरी के बयान दर्ज किए। किशोरी के अनुसार, वह मूल रूप से बिहार के एक गांव की रहने वाली है। उसका काफी समय से बिहार के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों ने आपस में बातचीत कर लगभग एक वर्ष पहले उनकी शादी कर दी थी।


गर्भवती होने के बाद किशोरी और उसका पति गांधी नगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी में किराये पर आकर रहने लगे। 22 सितंबर को किशोरी को प्रसव पीड़ा हुई और उसके पति ने उसे सिविल अस्पताल जगाधरी में भर्ती कराया था, जहां उसके नाबालिग होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो में केस दर्ज किया है, हालांकि किशोरी ने मामले में अपने पति व किसी अन्य पर कोई भी पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed