फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,tea, marchent, looted, 1lac,sp, fir

चाकू दिखा कर चाय व्यापारी से एक लाख की लूट

Tue, 23 Aug 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar,tea, marchent, looted, 1lac,sp, fir
लूट
तेजली स्टेडियम के समीप मंगलवार शाम चाय व्यापारी से युवकों ने चाकू दिखा कर एक लाख रुपये लूट लिए। दो युवकों ने पहले व्यापारी से एक्टिवा पर लिफ्ट मांगी और फिर चाकू दिखाकर उनसे एक लाख रुपये लूटकर अपने दो अन्य साथियों के साथ फरार हो गए। सूचना के बाद एसपी मनीष चौधरी, थाना प्रभारी अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन


महावीर कॉलोनी के सतीश कुमार ने बताया कि उनका सहारनपुर रोड पर चाय का कारोबार है। मंगलवार दोपहर के समय वह एक्टिवा पर तेजली स्टेडियम की ओर जा रहा था। तभी दो युवकों ने उनसे थोड़ी दूरी पर छोड़ने की बात कहकर लिफ्ट मांगी। सतीश ने उन्हें एक्टिवा के पीछे बिठा लिया। युवकों ने एक सुनसान जगह पर एक्टिवा रोकने को कहा। सतीश ने जैसे ही एक्टिवा रोकी तो एक युवक ने उनकी पीठ पर चाकू लगा दिया। तभी सामने से बाइक पर दो नकाबपोश युवक आए। उन चारों ने चाकू दिखाकर उससे एक लाख रुपये लूट लिए। फिर वे चारों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन


वर्जन
सतीश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ऋषिपाल, इंचार्ज, रामपुरा चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed