{"_id":"57ab75fd4f1c1b0445ee525e","slug":"yamunanagar-shop-theft-garments-new-cloth","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में सेंध लगाकर चुराए नए कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में सेंध लगाकर चुराए नए कपड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का दौरा कर सबूत जुटाए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की रात चोरों ने अनाजमंडी चौक पर स्थित एक गारमेंट्स की दुकान में सेंध लगाकर हजारों रुपये के कपड़े और 10 हजार रुपये उड़ा लिए। सुबह रादौर थाने से सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार और फोरेंसिक टीम के डॉ चंद्रशेखर ने घटना स्थल का दौरा कर सबूत जुटाए। कस्बे में बढ़ती चोरी की वारदातों से दुकानदारों में रोष है।
अनाजमंडी चौक पर प्रेमी गारमेंट्स दुकान के मालिक मोहनलाल सैनी ने बताया कि चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकान से 50 हजार रुपये कीमत की नई पेंट, शर्ट व अन्य सामान चुरा लिया। चोरों ने दुकान में रखे दस हजार रुपये नगद भी चोरी कर लिए। इससे पहले सोमवार की रात को चोरों ने मेन बाजार में स्थित हनुमान मंदिर के पीछे वाली गली में गणेश डेयरी में चोरी की वारदात को अंजाम देकर लगभग 20 हजार रुपये गल्ले से चोरी किए थे।
इससे पहले दुकानों की दीवार तोड़कर चोर गिरोह रादौर के पूर्व सरपंच सुरेंद्र मेहता की दुकान तथा बुबका चौक पर एक हार्डवेयर की दुकान को अपना निशाना बना चुका है। रादौर में आए दिन चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।