फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,police,women dead, no child

बेटा नहीं हुआ तो जीना किया मुश्किल, जहर निगल कर दे दी जान

Thu, 28 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar,police,women dead, no child
crime
कमालपुर में जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। तीन दिन पहले भी उसने जहरीला पदार्थ खाया था। मृतका के तीन बेटियां हैं और बेटा न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर व जेठ पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली के गांव नौजल निवासी मीनाक्षी (34) की शादी छह फरवरी 2006 को गांव कमालपुर निवासी नरेंद्र के साथ हुई थी। मृतका के भाई अक्षय राणा व अरुण राणा ने बताया कि शादी के बाद उनकी बहन के दो लड़कियां हुईं। इसके बाद से ससुराल वालों का उसके प्रति व्यवहार बदल गया। दो साल पहले मीनाक्षी ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिसमें एक लड़का व एक लड़की थी। लेकिन एक सप्ताह के बाद लड़के की मौत हो गई थी। मीनाक्षी के तीन लड़कियां होने से ससुराल वाले उसे बात-बात पर तंग करने लगे और जरा सी बात पर उससे मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि तीन दिन पहले मीनाक्षी को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने जहरीला पदार्थ दे दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बुधवार को उसकी तबीयत ठीक होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई और ससुराल पक्ष के लोग उसे अस्पताल से घर लेकर चले गए। बुधवार रात करीब आठ बजे उन्हें फोन आया था कि उनकी बहन की दोबारा तबियत खराब हो गई। सूचना मिलते ही जब वे मौके पर पहुंचे तो उनकी बहन मृत पड़ी हुई थी। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जहरीला पदार्थ देकर मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मायके वालों के आरोप के मद्देनजर पुलिस ने मृतका के पति नरेंद्र, ससुर दीपचंद, सास दर्शन रानी व जेठ पंकज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मीनाक्षी ने स्वयं निगला जहर :
उधर, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले मीनाक्षी घर पर अकेली थी और उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उसका पति खेत में गया हुआ था, जबकि सास, ससुर व जेठ अलग रहते हैं। जब उसका पति खेतों से आया तो उसने देखा की उसकी हालत खराब है तो वह उसे शहर के निजी अस्पताल में ले गया। वहां उसकी हालत में सुधार आया। उसके बाद है अस्पताल से छुट्टी हो गई और बुधवार रात को मीनाक्षी ने फिर जहरीला पदार्थ निगल लिया।


वर्जन :::::::
मामले में मृतका के पति, सास, ससुर व जेठ पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्जकर लिया गया है। महिला के भाईयों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
- इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed