फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,police,stolen,shop

चोरियों पर अंकुश नहीं, फिर टूटे दो दुकानों के ताले

Thu, 04 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,police,stolen,shop
चोरी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। चोर सूने घर, दुकानों, गोदाम, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित विभिन्न स्थानों पर वारदातें कर फरार हो जाते हैं। इसी कड़ी में चोरों ने अलग अलग स्थानों पर स्थित दो दुकानों के ताले तोड़ हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

गांव मनसापुर निवासी योगेश की थाना छप्पर में मुस्तफाबाद रोड पर फैशन प्वाइंट के नाम से रेडिमेंट गारमेंट की दुकान है। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर कपड़ों के रैक खाली पड़े थे। कुछ कपड़े व सामान दुकान में इधर-उधर बिखरे हुए पड़े थे। जांच करने पर योगेश ने बताया कि चोरों ने दुकान से पेंट, टीशर्ट, अंडर वियर, कमीजे व अन्य कीमती कपड़े चोरी कर लिए। जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। दूसरी तरफ चोरों ने जगाधरी की रघुनाथ पुरी कालोनी निवासी अरूण की रेलवे रोड पर दुकान का ताला तोड़ एलईडी व अन्य सामान चुरा लिया।
विज्ञापन


ट्रॉसफार्मर से 32 हजार के उपकरण चोरी
विद्युत निगम के बिलासपुर सर्कल के एसडीओ सुदेश कुमार ने बताया कि निगम का एक ट्रांसफार्मर गांव भीलछप्पर में लगा हुआ है। चोरों ने इस ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी कर लिए।  इससे करीब 31 हजार रुपये के उपकरण गायब थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दुकानों के शटर तोड़ कर हजारों का सामान चुराया
हरनौल गांव निवासी गुरमेज सिंह ने बताया कि उनकी गांव की मार्केट में खाद व दवाइयों की दुकान हैं। रात साढ़े आठ बजे दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह पांच बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इसकी शिकायत दी। इसी दौरान पता चला कि मार्केट में ही बरखा राम की मोबाइल की दुकान में भी चोरी हुई। यहां से चोर चार-पांच मोबाइल चुरा कर ले गए। इसके अलावा चोरों ने अंग्रेजी शराब के ठेके में भी वारदात को अंजाम दिया और यहां से दो-तीन पेटियां चुरा कर ले गए। इसी तरह गांव की को-ओप्रेटिव सोसाइटी में घुसे थे। पंचतीर्थी चौकी इंचार्ज हरदयाल सिंह ने बताया कि  पुलिस की टीम मौका मुआयना करने गई थी। जिसके बाद तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed