फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,pistal,fire,youth,police, fir

पहले की मारपीट, फिर दागी गोली

Tue, 23 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,pistal,fire,youth,police, fir
crime demo - फोटो : MID DAY
जगाधरी स्थित सेंट थॉमस स्कूल के समीप आपसी विवाद में अज्ञात युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद उस फायर किया गया, जिसमें निशाना चूकने से वह बाल बाल बच गया। पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास ओर अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विष्णु गार्डन निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी किसी काम से गया था। जब वह सेंट थॉमस स्कूल के समीप पहुंचा तो उसकी एक युवक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसकेसाथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उनमें से एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर उस पर फायर झौंक दिया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि निशाना चूक गया और गोली उसको बिना छुए पास से गुजर गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। युवक ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed