{"_id":"65944eb8aa84cf5224010909","slug":"yamunanagar-hrithik-murder-case-beaten-to-death-on-suspicion-of-theft-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: रितिक की हत्या का मामला; चोरी के शक हाथ पैर बांधकर पीटा, ठंड में खुले में रखा और हो गई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Yamunanagar: रितिक की हत्या का मामला; चोरी के शक हाथ पैर बांधकर पीटा, ठंड में खुले में रखा और हो गई मौत
Tue, 02 Jan 2024 11:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:28 PM IST
सार
रितिक की हत्या चोरी के शक में हाथ पैर बांधकर पीटकर की गई थी। शटरिंग स्टोर मालिक व उसके साथियों पर आरोप है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। नए साल का जश्न मनाने निकले रितिक का हीरा पेट्रोल पंप के पास शव मिला था।
विज्ञापन
मृतक रितिक का फाइल फोटो। हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणाा के यमुनानगर में हीरा पेट्रोल पंप के पास मृत मिले प्रोफेसर कॉलोनी निवासी रितिक की हत्या हुई थी। हत्या करने का आरोप सतगुरु शटरिंग स्टोर के मालिक गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस व उसके साथियों पर लगा है। आरोपियों द्वारा चोरी के शक में उसके हाथ पैर बांधकर उसे पीटा गया और उसे ठंड में खुले में रखा। इससे उसकी मौत हुई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज करके देर शाम आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस व फर्कपुर निवासी बब्बू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। बता दें कि 31 दिसंबर की रात को नए साल का जश्न मनाने दोस्तों के साथ निकले प्रोफेसर कॉलोनी निवासी रितिक का सोमवार सुबह हीरा पेट्रोल पंप के पास शव पड़ा मिला था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
मृतक के पिता के बयान
उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के गांव सलावा निवासी सतीश कुमार ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ प्रोफेसर कॉलोनी में रहता है। वह इस्जैक कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता है। उसका बेटा 25 वर्षीय रितिक 31 दिसंबर को रात 11 बजे अपनी मां से दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन
जब वह सुबह तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी सुषमा ने रितिक के मोबाइल पर फोन किया तो वह सिविल अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ने उठाया। डॉक्टर ने उसकी पत्नी को बताया कि उसका बेटा अस्पताल में है। उसकी पत्नी ने उसे फोन करके इस बारे में बताया। सूचना मिलते ही वह सिविल अस्पताल में पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे बताया कि उसके लड़के की मौत हो गई है।
मृतक रितिक की हत्या के मामले की जानकारी देते परिजन।
जिसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जब उन्होंने अपने लड़के के शव को देखा तो उसके कान के पास से खून निकल रहा है और उसके हाथों व पैरों को बांधने के कारण नीले निशान पड़े हुए थे। उसने डॉक्टर से बात की तो पता चला कि उसके लड़के को हीरा पेट्रोल पंप के सामने से एंबुलेंस द्वारा उठाकर लाया गया था।
जब हीरा पेट्रोल पंप के पास जाकर पूछताछ की तो पता चला कि सतगुरु शटरिंग स्टोर के मालिक गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे रितिक को चोरी के शक में पकड़कर पीटा और उसके हाथ पांव बांधकर कड़ाके की ठंड में फेंक दिया।
जिस कारण उसके बेटे की मौत हुई है। पुलिस ने सतीश कुमार की शिकायत पर आरोपी विष्णु नगर निवासी गुरप्रीत सिंह व फर्कपुर निवासी बब्बू को नामजद करते हुए अन्य पर हत्या का मामला दर्ज किया।
रात को नए साल का जश्न मनाने निकाला था रितिक
बता दें कि सोमवार सुबह एक युवक का शव हीरा पेट्रोल पंप के पास मिला था। देर शाम उसकी शिनाख्त प्रोफेसर कालोनी निवासी रितिक राणा के नाम से हुई थी। तब परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान देखकर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि रितिक राणा ने अपने दोस्तों के साथ रविवार की रात नववर्ष का जश्न मनाने गया था।
रात को उसके साथी चले गए। जब वह अपनी कार लेकर चलने लगा। तभी उसकी कुछ युवकों के साथ बहस हो गई। आरोपियों ने उससे मारपीट की और उसके हाथ पांव बांधकर पेट्रोल पंप के पास धक्का देकर चले गए थे।
सोमवार शाम तक परिजनों ने इस मामले में शिकायत नहीं दी थी। मंगलवार सुबह परिजनों ने पोस्टमार्टम कार्रवाई के दौरान शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने शटरिंग स्टोर मालिक व उसके साथियों पर मारपीट कर उसकी हत्या करने के आरोप लगाए।
रिमांड पर लेकर करेंगे पूछताछ : शीलावंती
फर्कपुर थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में शटरिंग स्टोर मालिक गुरप्रीत सिंह व बब्बू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड पर आरोपियों से पूरे मामले को खुलासा किया जाएगा। वहीं, यह पता किया जाएगा कि वारदात को अंजाम देने में और कौन-कौन शामिल है ताकि उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके।