{"_id":"57b9f99b4f1c1bf654d4f315","slug":"yamunanagar-electric-cut-people-jaam-nationl-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से बिजली गुल, गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन से बिजली गुल, गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
सड़क जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से बिजली न आने पर भड़के पुराना हमीदा लोगों ने रविवार शाम को नेशनल हाईवे 73 पर जाम लगा दिया। जाम लगने से नेशनल हाईवे 73 और सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना मिलने पर सीटी एसएचओ अजीत और बिजली निगम के एसडीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोगों ने बिजली न आने तक जाम लगाए रखने की चेतावनी दी। करीब एक घंटे बाद क्षेत्र में बिजली आने पर लोगों ने जाम खोला।
पुराना हमीदा के काफी संख्या में महिला और पुरुष रविवार शाम करीब चार बजे चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक बिजली निगम के सब डिवीजन नंबर 1 के सामने सड़क पर आ गए। लोगों ने एक बिजली का पोल सड़क के बीच में रख दिया। इससे हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया। जाम लगने से विश्वकर्मा चौक से सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हमीदा कॉलोनी निवासी पूनम, काजल, पलबिंद्र, मलकीत, बलविंद्र कौर, आनंद कुमार, बलवंत सिंह, महेश, रामकुमार ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की रात को करीब दो बजे बरसात आने के बाद पुराना हमीदा की आनंद कॉलोनी सहित कई कॉलोनियों की बिजली चली गई। उसके बाद अब तक नहीं आई। जिस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि बिजली के लिए उन्होंने संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार से मौखिक रूप से शिकायत कर रहे है। आरोप है कि कर्मचारियों ने उन्हें एक घंटे, आधे घंटे तक बिजली आने का झूठा आश्वासन दिया। रविवार सुबह से कई बार बिजली कर्मचारियों ने झूठे आश्वासन दिए। दोपहर बाद बिजली न आने पर जब उन्होंने दोबारा बिजली कर्मचारियों से बिजली आने की बारे में पूछा तो उन्होंने कल बिजली आने की बात कहीं। जिस पर कालोनीवासी भड़क गए।
बिन बिजली पानी को भी तरसे
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात दो बजे के बाद से बिजली नहीं है। उसके बाद से गर्मी व उमस में बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। बिजली न होने के कारण पानी भी नहीं आ रहा है। यदि वे पीने के पानी के दूसरी कॉलोनी के लोगों के घरों में पानी के लिए जाते है तो वे मुंह चिढ़ाने लगते है। नहाए भी दो दिन हो गए। इसके अलावा पशुओं का भी बिना बिजली बुरा हाल है।
विज्ञापन
बिल ज्यादा, बिजली कम
लोगों का कहना है कि कॉलोनी में बिजली बहुत कम आती है। जिस कारण उन्हें बहुत परेशानी होती है। नए मीटर लगा दिए गए है जिनका बिल हजारों में आता है। लेकिन जिस हिसाब से लाइट आती है उस हिसाब से बिजली नहीं आती। इसी को लेकर उन्हें मजबूरी में सड़कों पर आना पड़ा। वहीं लोगों का आरोप है कि तीन दिन से वह फोन कर रहे है लेकिन कोई अधिकारी फोन भी नहीं उठा रहा है। कर्मचारी उनकी सुनते नहीं।
वर्जन
पुराना हमीदा में बिजली सप्लाई के लिए जो केबल जमीन से दबाई गई थी, उसमें फाल्ट आया हुआ था। जिसके चलते बिजली प्रभावित हुई। समस्या का समाधान करवा दिया गया है। अब क्षेत्र में बिजली सुचारु रूप से चल पड़ी।
- सोहन लाल, एसडीओ, यूएचबीवीएन सर्कल यमुनानगर।
वर्जन
जाम की सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। बिजली न आने के कारण लोगों ने जाम लगाया था। जाम खुलवा दिया गया है। लोगों ने करीब पौना घंटा तक जाम लगाया।
-इंस्पेक्टर अजीत कुमार, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर