{"_id":"6592fbe909e82433a80d0b32","slug":"yamunanagar-dead-body-of-a-young-man-found-who-had-gone-out-to-celebrate-new-year-suspicion-of-murder-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: नए साल का जश्न मनाने निकले युवक का मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Yamunanagar: नए साल का जश्न मनाने निकले युवक का मिला शव, हत्या की आशंका
Mon, 01 Jan 2024 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:22 PM IST
सार
नए साल का जश्न मनाने निकले युवक का शव मिलने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। रात को कार सवार युवकों से प्रोफेसर कॉलोनी निवासी रितिक राणा का झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में नए साल का जश्न मनाने गए एक युवक का फर्कपुर थाना क्षेत्र में वर्कशॉप रोड पर हीरा पेट्रोल पंप के पास शव मिला। मृतक की पहचान प्रोफेसर कालोनी निवासी रितिक राणा-25 के रूप में हुई। परिजनों का आरोप है कि नए साल का जश्न मनाने गए रितिक का कार सवार कुछ युवकों से विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी युवकों ने उससे मारपीट कर धक्का दिया। इससे रितिक की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, रितिक राणा ने अपने दोस्तों के साथ रविवार की रात नववर्ष का जश्न मनाया था। रात को उसके साथी चले गए। इसके बाद जब वह अपनी कार लेकर चलने लगा। तभी उसकी वहां से निकल रहे दूसरी कार सवार युवकों के साथ बहस हो गई।
विज्ञापन
आरोपियों ने उससे गाली गलौज की। मामला बढ़ने पर उन कार सवारों ने रितिक के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने रितिक को धक्का दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी कार सवार वहां से फरार हो गए। सुबह हीरा पेट्रोल पंप के पास रितिक का शव मिला। पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
विज्ञापन
शिनाख्त होने पर उसके परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने रितिक के दोस्तों से बात करने के बाद कार सवार युवकों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। फर्कपुर थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।