फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Dead body of 11th class student found hanging

Yamunanagar: फंदे पर लटका मिला 11वीं कक्षा की छात्रा का शव, बहन ने देखा तो दी सूचना

Fri, 03 Nov 2023 05:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 05:59 PM IST
सार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो सका है। थाना शहर जगाधरी एसएचओ नरेंद्र राणा ने बताया कि मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Yamunanagar: Dead body of 11th class student found hanging
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में छोटी लाइन स्थित अपने घर में 11वीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। 15 वर्षीय छात्रा शहर के हिंदू गर्ल्स स्कूल में पढ़ रही थी। दोपहर को वह छुट्टी होने से पहले ही घर चली गई थी। स्कूल की छुट्टी होने पर उसकी बड़ी बहन घर पहुंची तो उसने बहन को बंद कमरे में फंदे पर लटका देखा। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए।

विज्ञापन


पुलिस की जांच में पता चला है कि छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह स्कूल के लिए गई थी। स्कूल के हॉफ टाइम में जब लंच ब्रेक हुआ तो वह स्कूल से घर चली गई थी। इसके बाद वह स्कूल नहीं लौटी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद मृतका की बड़ी बहन घर गई तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने आवाज लगाई, लेकिन अंदर सेकिसी ने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


उसने दरवाजे से झांक कर देखा तो अंदर का मंजर देख कर वह हैरान रह गई। कमरे में उसकी बहन का शव फंदे पर लटका हुआ था। यह देखते ही उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां आ गए। उन्होंने किशोरी के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। थाना शहर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारा। जांच के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बोले बातों से नहीं लगा वह ऐसा कदम उठाएगी
छात्रा के माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के बाद वह अपने काम पर चले गए थे। इस घटना की सूचना पाते ही दोनों घर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से पूछा कि आत्महत्या की वजह क्या हो सकती है। जिस पर परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह तैयार होकर स्कूल गई थी। उसकी बातों से बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि वह परेशान है या फिर आत्महत्या जैसा कदम उठाएगी। यह कुछ ऐसी बात होती तो वह उससे जरूर पूछते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed