फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, bum, jach,thikana

अंबाला से नक्सली के ठिकाने पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

Wed, 01 Mar 2017 11:59 PM IST
yamuna nagar beauro
yamuna nagar beauro Updated Wed, 01 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar, bum, jach,thikana
cd - फोटो : amar uajala, yamuna nagar
कस्बा के गांव कोटड़ा खास से पकड़े गए नक्सली श्याम पाहन के ठिकाने पोल्ट्री फार्म पर गुरुवार को अंबाला से बम निरोधक दस्ता पहुंचा। टीम ने पोल्ट्री फार्म आसपास मेटल डिटेक्टर व अन्य उपकरणों से घंटों सर्च ऑपरेशन चला चप्पे चप्पे को छान मारा। लेकिन टीम के हाथ कोई विस्फोटक सामग्री, अवैध हथियार या अन्य सामान बरामद नहीं किया गया। रविवार अलसुबह झारखंड के पांच लाख के इनामी नक्सली श्याम पाहन को कोटड़ा खास स्थित एक पोल्ट्री फार्म से गिरफ्तार किया था। यहां वह मुर्गी पालने का काम करता था। नक्सलवादी को बारह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। लेकिन अभी तक पुलिस नक्लसी से कुछ नहीं उगला पाई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह अंबाला से बम निरोधक दस्ता (बीडी टीम) एवं डॉग स्कवायड़ टीम ने संयुक्त रूप से कोटड़ा खास स्थित पोल्ट्री फार्म में श्याम पाहन के रहने वाले कमरे, आसपास स्थित मजूदरों के कमरों, एलेवर कॉलोनी, पोल्ट्री फार्म व आसपास के खेतों में गहन सर्च अभियान चलाया। बीडी टीम में मुख्य रूप से डा. प्रमिला राठी, एएसआई रघुबीर ढाडा़, एचसी हीतेन्द्र, सतबीर, सिपाही अनिल व सुरेन्द्र शामिल रहे। उनके साथ थाना प्रभारी बिलासपुर नवीन कुमार, एचसी सुरेंद्र व सिपाही विक्रम भी शामिल थे। बीडी टीम व डॉग स्कवायड टीम ने श्याम पाहन के कमरे, उसके द्वारा प्रयोग की जा रही वस्तुओं, श्याम पाहन के बैग, ट्रंक, कपड़ों सहित अन्य सामान की गहनता से छानबीन की। टीम के सदस्यों को मौके से कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा। शक होने पर टीम ने श्याम पाहन के कमरे में एक कोने के कुछ हिस्से की खुदाई भी की। आसपास के खेतों में भी सर्च अभियान चलाया। वहां से भी पुलिस के हाथ कोई साक्ष्य, बम या हथियार बरामद नहीं किया। टीम प्रमुख प्रमिला व थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि सर्च अभियान पोल्ट्रीफार्म व उसके आसपास खेतों में चलाया गया। उसका मुख्य उद्देश्य नक्सलवादी श्याम पाहन ने इस क्षेत्र में कोई अवैध हथियार या कोई विस्फोटक सामान तो नहीं छुपाया है। श्याम पाहन के इस क्षेत्र में पिछले लगभग दो वर्ष से रहने को लेकर पुलिस हर पहलु की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


तीसरे दिन भी कुछ नहीं उगला पाई पुलिस :
बुधवार को जहां अंबाला से बम निरोधक दस्ता व डॉग स्कवायड़ टीम ने नक्सली के ठिकाने का चप्पा चप्पा छान मारा। वहीं पुलिस विभाग टीम भी सबूत जुटाने के प्रयास में नजर आई। रिमांड के तीसरे दिन भी सीआईए पुलिस नक्सली श्याम पाहन से गहनता से पूछताछ करती रही। लेकिन देर शाम तक पुलिस आरोपी से कोई सुराग नहीं लगा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल से मिल सकती है अहम जानकारी  
पुलिस अधिकारियों का कहना है श्याम पाहन से अनेक खुलासे होने का अंदेशा है। पुलिस ने सर्च के दौरान श्याम पाहन के घर से देसी कट्टा व जिंदा कारतूस और तेज धार हथियार मिले थे। आरोपी दूसरों से छुपकर मोबाइल पर बात करता था। उसके पास से बरामद किए गए मोबाइल की काल डिटेल भी निकाली जा रही है। जिससे पता लगाया जाएगा कि वह किन लोगों से और कहां कहां बात करता था।

ये है मामला :
झारखंड के पांच लाख के इनामी नक्सली श्याम पाहन को 26 फरवरी की अलसुबह कोटड़ा खास स्थित पोल्ट्री फार्म से गिरफ्तार किया था। यहां वह अपने परिवार के साथ नाम बदलकर महादेव के नाम से डेढ़ साल से रह रहा था। नक्सली पर हत्या, लूटपाट, अपहरण, बम विस्फोट, डकैती, मारकाट करने सहित 50 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। नक्सली श्याम पाहन भाई कुंदन पाहन एमसीसी संगठन का चीफ है। वर्ष 2006 में श्याम एमसीसी संगठन से जुड़ा था। आरोपी को झारखंड पुलिस से मिली सूचना के आधार पर काबू किया गया। जिसके बाद 12 दिन के रिमांड पर लिया गया। मंगलवार को झारखंड पुलिस यमुनानगर आई थी, लेकिन आरोपी के रिमांड पर होने के कारण झारखंड पुलिस बिना श्याम पाहन के खाली हाथ वापस गई थी। सीआईए पुलिस नक्सली से पूछताछ करने में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी से कुछ नहीं उगलवा पाई।


पकड़े गए नक्सली श्याम पाहन के मामले में बुधवार को अंबाला से बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवायड़ टीम आई थी। टीम ने नक्लसी के ठिकाने की जांच की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। वहीं रिमांड पर लिए गए नक्लसी से भी पूछताछ की जा रही है।
- नवीन कुमार, एसएचओ, थाना बिलासपुर।

फोटो : 18 से 22
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed