{"_id":"57ae16e54f1c1bb17cee4813","slug":"yamunanagar-after-7-days-friends-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के सात दिन बाद तीन दोस्तों पर दर्ज हुआ हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत के सात दिन बाद तीन दोस्तों पर दर्ज हुआ हत्या का केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
मित्रता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी स्थित शांति कालोनी निवासी युवक शुभम की करीब एक सप्ताह पहले हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक की मां ने तीनों की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को शिकायत की थी। उनका आरोप है कि तीनों दोस्तों ने उसके बेटे को कोई जहरीला पदार्थ देकर मारा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शांति कालोनी निवासी अनुराधा ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच अगस्त को मुखर्जी पार्क कालोनी निवासी साजन, गगन और रजत उसके 22 वर्षीय लड़के शुभम को घर से बुलाकर यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ले गए। उसी रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि शुभम की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है।
बाद में शुभम की मौत हो गई। अनुराधा ने मृतक शुभम के तीनों दोस्तों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप है कि उसके बेटे के दोस्तों ने उसे कहीं ले जाकर उसे कोई जहरीला पदार्थ दिया। जांच अधिकारी एसआई विजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।