फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,accident, 2dead, bike, car, karnal,youth

कार की टक्कर से बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत

Sat, 30 Jul 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,accident, 2dead, bike, car, karnal,youth
यमुनानगर-करनाल मार्ग पर संधाला के पास हुआ हादसा
गांव संधाला के पास यमुनानगर-करनाल रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई। दोनों युवक करनाल से बाइक पर सवार होकर कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। हादसे के दौरान सड़क किनारे गहरे गड्डे में जा गिरी। सूचना मलिने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करनाल की बसंत विहार कालोनी निवासी काला (23) व मुकेश (25) शुक्रवार दोपहर को करनाल से हरिद्वार के लिए निकले थे। यमुनानगर-करनाल रोड पर जैसे ही वे गंाव संधाला के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टक्कर लगने के बाद  कार चालक कार के खेतों में पलटने के बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी चालक गांव हंसू का माजरा (इंद्री) का बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। सूचना मिलने पर जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
विज्ञापन


वर्जन
हादसे में मृतक दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राकेश कुमार, एसएचओ, थाना जठलाना।


कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

आदिबद्री मंदिर से मत्था टेक घर लौट रहे थे तीनों युवक

यमुनानगर। आदिबद्री मंदिर से माथा टेक कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की कार के साथ टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के बाद परिजनों को सौंप दिया।


जगाधरी के गौमती मोहल्ला निवासी गौरव (21), सन्नी और दीपक गुरुवार को आदिबद्री मंदिर मत्था टेकने के लिए गए थे। तीनों दोस्त एक ही बाइक पर थे। वे गुरुवार रात को आदिबद्री से वापस घर लौट रहे थे तो बिलासपुर-जगाधरी मार्ग पर गांव हरनौली के पास सामने से आ रही कार के साथ उनकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सन्नी व दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed