फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: A bag full of money looted from a coffee seller by keeping a sharp weapon on his neck

Yamunanagar: गर्दन पर धारदार हथियार रखकर कॉफी विक्रेता से लूटा रुपयों से भरा थैला, दो पर मामला दर्ज

Tue, 12 Sep 2023 06:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Sep 2023 06:46 PM IST
सार

थैले में सात हजार रुपये की नकदी थी। शहर पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज किया है। कॉफी विक्रेता के साथ वारदात हुई है। दो बदमाशों पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Yamunanagar: A bag full of money looted from a coffee seller by keeping a sharp weapon on his neck
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाण के यमुनानगर में काम खत्म कर घर लौट रहे कॉफी विक्रेता की गर्दन पर दो बदमाशों ने धारदार हथियार रखकर रुपयों से भरा थैला लूट लिया। थैले में दिनभर की कमाई के सात हजार रुपये थे। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गीता भवन मंदिर कैंप निवासी शुभम ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दहिया अस्पताल राणा पार्क के नजदीक काॅफी की रेहड़ी लगाता है। उसने अपनी रेहड़ी कॉफी शॉप पर आजाद नगर निवासी अमरजीत सिंह को मजदूरी पर रखा है। वह 10 सितंबर को वह अपने काम से दिल्ली गया था। उस दिन रेहड़ी पर उसका कर्मचारी अमरजीत सिंह ही गया था।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े दस बजे अमरजीत सिंह काम खत्म करके अपने कमरे पर जा रहा था। उसके पास दिनभर बिक्री के करीब सात हजार रुपये थे। यह रुपये उसने एक थैले में डाले थे। जब वह राणा पार्क से कुछ दूरी पर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसकी गर्दन के पीछे धारदार हथियार रखकर डराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बदमाशों ने उससे हथियार के बल पर रुपयों से भरा थैला छीन लिया। रुपये छीनने के बाद बदमाश जिस तरफ से आए थे, उसी दिशा में फरार हो गए। उसके कर्मचारी ने फोन पर वारदात के बारे में उसे बताया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed