फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: 61 lakh 75 thousand rupees were cheated from eight people on the name of getting job

Yamunanagar: नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी आठ लोगों से 61.75 लाख रुपये ठगे, थमाए फर्जी नियुक्ति पत्र

Tue, 04 Jul 2023 07:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 04 Jul 2023 07:11 PM IST
सार

किसी को रेलवे, किसी को आयकर विभाग तो किसी को बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की वारदात की गई। कनीपला निवासी सुनील दत्त समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन
Yamunanagar: 61 lakh 75 thousand rupees were cheated from eight people on the name of getting job
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लोगों ने महिला समेत आठ लोगों से 61.75 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने लोगों को रेलवे, आयकर विभाग तो किसी को बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की। आरोपियों ने रुपये लेकर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए। जब वे नौकरी के लिए दिल्ली गए तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। बिलासपुर पुलिस ने मामले में कनीपला निवासी सुनील दत्त, दिल्ली के मयूर विहार निवासी अजय साहनी, राहुल, शेखर व संतोष कुमार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


टेहा ब्राह्मण निवासी सोहन लाल ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी अंजू बीए पास है। फरवरी 2022 में वह अपने जानकार कनीपला निवासी सुनील दत्त से मिला। उसने उससे अपनी पत्नी को नौकरी लगवाने की बात की। आरोपी ने उसे कहा कि वह आयकर विभाग, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, वन विभाग, रेलवे, पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी लगवा सकता है।
विज्ञापन


यदि कोई और भी नौकरी लगने का इच्छुक है तो वह उसे भी मिलवा देना। उसकी बातों में आकर उसने पत्नी अंजू की नौकरी लगवाने के बारे में बात की। इसके लिए आरोपी ने 16 लाख रुपये की मांग की। बाद में दस लाख रुपये में नौकरी लगवाने पर बात पक्की हो गई। उसे अलग-अलग कर दस लाख रुपये आरोपी को दे दिए। जिसके बाद आरोपी ने उसे आयकर विभाग की नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पत्र लेकर वह अपनी पत्नी को आयकर विभाग दिल्ली लेकर गया। जब वहां पर नियुक्ति पत्र दिखाया तो उन्होंने कहा कि इस पर नौकरी नहीं मिल सकती। यह नियुक्ति पत्र फर्जी है। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर वापस आ गया।  वापस आकर उन्होंने आरोपी से बातचीत की तो वह टाल मटोल करने लगा। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे धमकी दी। 

इन लोगों से की ठगी 
सोहन लाल ने बताया कि आरोपी सुनील दत्त के झांसे में आकर उसने अपने कई जानकारों को भी नौकरी लगवाने के लिए राजी कर लिया था। इस दौरान आरोपी ने साढौरा निवासी कमल कुमार को आयकर विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख रुपये, बांसेवाला निवासी पृथ्वी सैनी से रेलवे में टीसी लगवाने के नाम पर तीन लाख 75 हजार रुपये, बिलासपुर निवासी विनय कुमार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी लगवाने के नाम पर 16 लाख रुपये, दामला निवासी दीपक कुमार से दस लाख रुपये रेलवे में नौकरी के नाम पर लिए गए।


इसके अलावा रेलवे में टीसी लगवाने के नाम पर सोनीपत निवासी नवीन कुमार, सोनू वर्मा व प्रकाश से 25 लाख रुपये लिए गए। इन सभी को नियुक्ति पत्र भी दिए गए थे। जब यह ज्वाइन करने पहुंचे तो पता लगा कि नियुक्ति पत्र फर्जी हैं। आरोपियों ने जो पैसा लिया था वह भी दिल्ली निवासी अजय साहनी, नवीन कुमार, संतोष कुमार के खातों के ट्रांसफर कराया गया। कुछ नकद रकम दी गई थी। बिलासपुर पुलिस ने मामले में कनीपला निवासी सुनील दत्त, दिल्ली के मयूर विहार निवासी अजय साहनी, राहुल, शेखर व संतोष कुमार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed