फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, tow caror, dhokhadhani

दो करोड़ की धोखाधड़ी में दो भाइयों समेत चार फंसे

Fri, 24 Mar 2017 12:22 AM IST
yamuna nagar beuro
yamuna nagar beuro Updated Fri, 24 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
कंपनी बना कर धोखाधड़ी करने के आरोप में शहर जगाधरी पुलिस ने दो भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर-17 निवासी तरसेम कुमार ने पुलिस शिकायत में बताया वर्ष 2016 में उसके भाई के स्कूल में कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा था। इस दौरान अमादलपुर निवासी राहुल व उसके भाई संदीप से उनकी मुलाकात हुई थी, जोकि रेत-बजरी की सप्लाई का काम करते थे। आरोपियों ने बताया पंचकुला-सहारनपुर हाइवे का काम शुरू हो रहा है, जिसका टेंडर बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने लिया है। हाइवे के निर्माण में कंपनी को मिट्टी सप्लाई की जा सकती है, जिससे अच्छा खासा फायदा होगा। शिकायत में तरसेम कुमार ने बताया वह आरोपियों की बातों में आ गया। इसके लिए आरके ट्रेडर फर्म के माध्यम से कंपनी में मिट्टी सप्लाई की जाने लगी। आरोप है कि आरोपियों को एक बार 10 लाख, एक बार 70 लाख रुपये और ब्लैंक चेक दे दिया। फर्म के माध्यम से मिट्टी की आपूर्ति की जाने लगी। इसी बीच कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से 35 लाख रुपये का चेक भी दिया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया आरोपियों ने उन्हें कुछ नहीं दिया और उनके साथ करीब दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।  पुलिस ने आरोपी संदीप, राहुल, प्रिया व मोनिका के खिलाफ भादंसं की धारा  420, 467, 468 व 471 सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर, एसएचओ सुनील कुमार का कहना है कि शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed