फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, show room chori

शोरूम से चार लाख के कपड़े उड़ाए

Sat, 10 Dec 2016 12:12 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Sat, 10 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, show room chori
x - फोटो : amar ujala
चोरों ने गारमेंट के शोरूम को निशाना बनाकर करीब चार लाख रुपये के ब्रांडेड कपड़े व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने चार ताले तोड़ने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना किया। देर शाम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शोरूम संचालक उदयवीर चौहान ने बताया कि संत निरंकारी भवन के साथ उनका एक गारमेंट शोरूम है। रोजाना की तरह गुरुवार रात को वह शोरूम बंद कर घर चले गए। शुक्रवार सुबह जैसे ही शोरूम खोला तो उन्होंने देखा कि शटर के दोनों ताले टूटे पड़े थे, फिर सेंटर लोक, इसके बाद शीशे का ताला टूटा पड़ा हुआ था। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। उदयवीर ने बताया कि हाल ही में सर्दियों के लिए ब्रांडेड गारमेंट्स मंगाया गया था। जो सारा चोरी हो गया। इसके अलावा एक लैपटॉप व आठ हजार की नगदी भी चोरी हो गई है।
विज्ञापन


पीसीआर तैनात रहने के बावजूद व्यस्त इलाके में चोरी
गुरुवार रात व शुक्रवार सुबह धूंध बहुत थी। जैसे ही स्थानीय लोगों को चोरी की जानकारी मिली। वे मौके पर इक ट्ठे हो गए। लोगों की जुबां पर एक ही बात थी कि इतना व्यस्त इलाका फिर भी चोरी हो गई। पुलिस गश्त का दावा भी करती है। उनका कहना था कि एक पीसीआर तो सामने सुलभ शौचालय के पास खड़ी रहती है जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है। लगता है चोरों के मन से पुलिस का भय खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरूम संचालक ने चोरी हुए सामान की लिस्ट उन्हें दे दी है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रयास है कि इस मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा।
देवेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed